फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sachin Tendulkar in Kashmir: कश्मीर में गली क्रिकेट, स्नो बाइक के बाद सचिन तेंदुलकर ने की शिकारे की सवारी

Thu, 22 Feb 2024 06:45 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 22 Feb 2024 06:45 PM IST
सार

सचिन तेंदुलकर ने श्रीनगर की डल झील में परिवार संग शिकारे की सवारी का आनंद लिया। इससे पहले उन्होंने गुलमर्ग स्की रिजॉर्ट में तीन दिन बिताए।

विज्ञापन
Sachin Tendulkar in Kashmir: Sachin Tendulkar along with family takes Shikara ride in Dal Lake Srinagar
डल झील में परिवार संग शिकारे की सवारी का आनंद लेते हुए सचिन तेंदुलकर - फोटो : एजेंसी

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर परिवार सहित इन दिनों कश्मीर की सैर पर हैं। गुरुवार को सचिन तेंदुलकर ने श्रीनगर की डल झील में परिवार संग शिकारे की सवारी का आनंद लिया। इससे पहले उन्होंने गुलमर्ग स्की रिजॉर्ट में तीन दिन बिताए। जहां प्रकृति ने ताजा बर्फ के साथ उनका और उनके परिवार का स्वागत किया।


 

Sachin Tendulkar in Kashmir: Sachin Tendulkar along with family takes Shikara ride in Dal Lake Srinagar
sachin tendulkar in kashmir - फोटो : वीडियो ग्रैब

सचिन तेंदुलकर घाटी में स्थानीय लोगों के साथ गली क्रिकेट खेलते देखे गए। तेंदुलकर ने गुलमर्ग में वादियों के बीच सड़क पर एक ओवर बल्लेबाजी की। सोशल मीडिया पर तेंदुलकर ने स्थानीय लोगों के साथ मस्ती करने और गली क्रिकेट का आनंद लेने का एक वीडियो साझा किया।


Sachin Tendulkar in Kashmir: Sachin Tendulkar along with family takes Shikara ride in Dal Lake Srinagar
सचिन तेंदुलकर - फोटो : अर्शिद मीर

सचिन ने गुलमर्ग में कुछ देर स्नो बाइक भी चलाई। उन्होंने बुधवार को गुलमर्ग-श्रीनगर रोड पर कुंजर क्षेत्र में स्थित कला एवं शिल्प केंद्र का दौरा भी किया। केंद्र में शॉल और कालीन बुनकरों से सचिन और उनके परिवार के सदस्यों ने बातचीत की। वहां पर भी फैन उनकी एक झलक पाने के लिए उत्सुक दिखे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sachin Tendulkar in Kashmir: Sachin Tendulkar along with family takes Shikara ride in Dal Lake Srinagar
sachin tendulkar in kashmir - फोटो : एजेंसी

कमान पोस्ट सेना के जवानों संग की बातचीत
कुंजर से सचिन तेंदुलकर परिवार सहित बारामुला जिले के उड़ी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर कमान पोस्ट स्थित अमन सेतु पुल पर पहुंचे। एक अधिकारी ने बताया कि मास्टर ब्लास्टर अपने परिवार सहित एलओसी के पास स्थित कमान पोस्ट पर पहुंचे। यहां उन्होंने कुछ समय बिताया और जवानों से बातचीत की। अपने परिवार के साथ तस्वीरें खिचवाईं। फिर यहां से श्रीनगर के लिए रवाना हो हुए। जानकारी के अनुसार वे प्रसिद्ध डल झील के किनारे स्थित एक रिसॉर्ट में रात को रुके हैं। 

विज्ञापन
Sachin Tendulkar in Kashmir: Sachin Tendulkar along with family takes Shikara ride in Dal Lake Srinagar
सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा - फोटो : अर्शिद मीर

सचिन तेंदुलकर 17 फरवरी से कश्मीर घाटी के निजी दौरे पर हैं। इस दौरान वह घाटी की सुरम्य वादियों को निहारने के साथ ही स्थानीय व्यंजनों का भी लुत्फ उठा रहे हैं। सोमवार को गुलमर्ग की यात्रा के दौरान वह कश्मीरी केसर की धरती से प्रसिद्ध पंपोर क्षेत्र में पहुंचे। यहां पर कश्मीरी केसर की चाय पीकर काफी खुश दिखाई दिए। इस दौरान उन्होंने स्थानीय व्यंजनों की भी जमकर प्रशंसा की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed