फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Avalanche in Gulmarg: गुलमर्ग में हिमस्खलन, एक विदेशी स्कीयर की मौत, एक गाइड सहित छह को रेस्क्यू किया

Thu, 22 Feb 2024 05:52 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 22 Feb 2024 05:52 PM IST
सार

गुलमर्ग में हिमस्खलन हुआ है। इसके चलते एक स्कीयर की मौत हो गई। हिमस्खलन के कारण खेलो इंडिया शीतकालीन खेल को कोई प्रभाव नहीं पड़ा। क्योंकि शीतकालीन खेल कोंगडोरी क्षेत्र में आयोजित किए जा रहे हैं, जो कि हिमस्खलन वाले क्षेत्र से काफी दूर है। 

विज्ञापन
gulmarg avalanche news: Major snow avalanche in Gulmarg many tourists missing Rescue launched
गुलमर्ग में हिमस्खलन के बाद बचाव अभियान के दौरान - फोटो : साकिव नबी

कश्मीर घाटी के विश्व प्रसिद्ध स्की रिसोर्ट गुलमर्ग के आर्मी रिज क्षेत्र में गुरुवार दोपहर हिमस्खलन हुआ। इसके चलते छह विदेशी स्कीयर और एक स्थानीय गाइड फंस गया। इसका पता चलते ही पुलिस और सेना ने तुरंत बचाव व तलाशी अभियान चलाया। इनमें से पांच स्कीयर और स्थानीय गाइड सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि एक स्कीयर की मौत हो गई। सभी स्कीयर रूस के नागरिक हैं।




gulmarg avalanche news: Major snow avalanche in Gulmarg many tourists missing Rescue launched
बचाव अभियान के दौरान सुरक्षाबल - फोटो : साकिव नबी

एक अधिकारी ने बताया कि हिमस्खलन की जानकारी मिलते ही बारामुला पुलिस, सेना की 18आरआर और एचडब्लयूएएस के गुलमर्ग स्की गश्ती दल खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया। छह रूसी स्कीयर और एक स्थानीय गाइड वाले समूह को आर्मी रिज में खोज लिया गया।

gulmarg avalanche news: Major snow avalanche in Gulmarg many tourists missing Rescue launched
गुलमर्ग - फोटो : साकिव नबी
अधिकारी ने कहा कि बचाव दल के साहसिक प्रयासों के बावजूद हिमस्खलन के कारण एक रूसी स्कीयर की जान चली गई। जबकि एक स्कीयर को हल्की चोटें आई हैं। बाकी सभी सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में उनकी संवेदनाएं मृतक के परिवार के साथ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
gulmarg avalanche news: Major snow avalanche in Gulmarg many tourists missing Rescue launched
गुलमर्ग में हिमस्खलन - फोटो : साकिव नबी
बचाए गए स्कीयर और गाइड वर्तमान में जिला प्रशासन की देखरेख में हैं और बुनियादी चिकित्सा उपचार प्राप्त कर रहे हैं। एक स्कीयर को मामूली चोटें आईं है। उसकी हालत स्थिर है और स्थानीय अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। 
 
विज्ञापन
gulmarg avalanche news: Major snow avalanche in Gulmarg many tourists missing Rescue launched
बचाव के लिए पहुंची एंबुलेंस - फोटो : साकिव नबी

खेलो इंडिया के सभी खिलाड़ी सुरक्षित

हिमस्खलन के कारण खेलो इंडिया शीतकालीन खेल को कोई प्रभाव नहीं पड़ा। क्योंकि शीतकालीन खेल कोंगडोरी क्षेत्र में आयोजित किए जा रहे हैं, जो कि हिमस्खलन वाले क्षेत्र से काफी दूर है। 

गुलमर्ग में शीतकालीन खेलों का गुरुवार को दूसरा दिन है। इस दौरान गुलमर्ग में अलग-अलग प्रतियोगिताएं जारी हैं। देशभर से आए खिलाड़ियों के साथ ही बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और पर्यटक यहां पहुंचे हुए हैं। खेल परिषद की सचिव नुजहत गुल ने कहा कि खेलो इंडिया के सभी खिलाड़ी सुरक्षित हैं। सभी प्रतियोगिताएं तय नियमावली के अनुसार चल रहे हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed