फ्यूल की कमी की अफवाहों के बीच गुरुवार को कश्मीर घाटी के कई पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ देखी गई। इसके साथ ही कई फ्यूल स्टेशन पर लोगों को फ्यूल नहीं मिल पाया। ऐसे में लोगों ने दूसरे पंप का रुख किया। घाटी में विभिन्न पंपों पर लोग लंबी-लंबी कतारों में खड़े दिखे।अधिकारियों ने बताया कि लगभग हर फ्यूल स्टेशन पर सैकड़ों वाहन लाइन में खड़े थे। जो अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। इससे श्रीनगर शहर के कुछ हिस्सों समेत घाटी में कई जगहों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति भी बन गई।
2 of 5
Kashmir Petrol Pump
- फोटो : बासित जरगर
इस दौरान पुलिस और यातायात पुलिस अधिकारियों को कुछ फ्यूल स्टेशनों पर वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करते देखा गया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि कुछ मामूली विवाद भी सामने आए, जिन्हें सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझा लिया गया।
3 of 5
Kashmir Petrol Pump
- फोटो : बासित जरगर
सोशल मीडिया पर फ्यूल की किल्लत की अफवाहों के फैलने के बाद घाटी में लोग फ्यूल स्टेशन की और दौड़ पड़े। कुछ लोग अपने वाहन तो कुछ लोग अतिरिक्त कैन लेकर फ्यूल स्टेशन पर पहुंचे।
4 of 5
Kashmir Petrol Pump
- फोटो : बासित जरगर
वहीं, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के एक वरिष्ठ विपणन अधिकारी ने लोगों के डर को दूर करने के लिए ट्वीट भी किया। उन्होंने लिखा, 'प्रिय ग्राहकों, बिल्कुल भी घबराएं नहीं। हम बिना किसी रुकावट के हर समय आपकी सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम दोहराते हैं कि पर्याप्त उत्पाद उपलब्धता है। खुदरा दुकानों को आपूर्ति मांग के अनुसार पूरी की जा रही है।'
5 of 5
Kashmir Petrol Pump
- फोटो : बासित जरगर
वहीं, फ्यूल स्टेशन प्रबंधकों का कहना है कि भीड़ बढ़ने के बाद उन्होंने फ्यूल स्टेशन को कुछ देर के लिए बंद कर दिया है, ताकि भीड़ के चलते कोई भी अप्रिय घटना न हो। उन्होंने कहा कि स्टेशन पर पर्याप्त फ्यूल है। ऐसे में घबराने की जरूत नहीं है।