फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kishtwar: ट्रैक्टर से युवक घायल, सेना ने रस्सी से पार कराई चिनाब नदी, पहुंचाया अस्पताल, देखें तस्वीरें

Sun, 03 Jul 2022 05:20 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/किश्तवाड़
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/किश्तवाड़ Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sun, 03 Jul 2022 05:20 PM IST
सार

चिनाब नदी के पास एक युवक ट्रैक्टर से खेत में काम करते हुए घायल हो गया। उसकी टांगों में गंभीर चोटें आई थीं। मौके पर पहुंचे सेना के जवानों ने युवक को अपने साथ रस्सी की मदद से चिनाब नदी को पार कराया। युवक को किश्तवाड़ जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया।

विज्ञापन
Indian Army evacuated young person across Chenab river who met accident while working in field with tractor in kishtwar
Kishtwar - फोटो : सोशल मीडिया
किश्तवाड़ में भारतीय सेना के जवान एक युवक के लिए देवदूत साबित हुए हैं। यहां चिनाब नदी के पास एक युवक ट्रैक्टर से खेत में काम करते हुए घायल हो गया। उसकी टांगों में गंभीर चोटें आई थीं, जिससे वह चलने में असमर्थ हो गया। ऐसे में मौके पर पहुंचे सेना के जवानों ने युवक को अपने साथ रस्सी की मदद से चिनाब नदी को पार कराया। इसके बाद युवक को किश्तवाड़ जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया।


 
Indian Army evacuated young person across Chenab river who met accident while working in field with tractor in kishtwar
Kishtwar - फोटो : सोशल मीडिया
जानकारी के अनुसार, किश्तवाड़ में चिनाब नदी के पास 24 वर्षीय अंकित कुमार खेत में ट्रैक्टर की मदद से काम कर रहा था। इस दौरान एक हादसे में उसकी टांगों में गंभीर चोटें आई। वह चलने में असमर्थ महसूस कर रहा था। ऐसे में उसे चिनाब नदी पार करवाकर अस्पताल ले जाना एक चुनौती बन गया। इस दौरान भारतीय सेना के जवान युवक की मदद के लिए आगे आए।
Indian Army evacuated young person across Chenab river who met accident while working in field with tractor in kishtwar
Kishtwar - फोटो : सोशल मीडिया
जवानों ने युवक को रस्सी और लाठी के सहारे रेंगते हुए एक नदी के छोर से दूसरे छोर तक पहुंचाया। इस बचाव कार्य में सेना के जवानों का हौसला देखते ही बनता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Army evacuated young person across Chenab river who met accident while working in field with tractor in kishtwar
Kishtwar - फोटो : सोशल मीडिया

सेना के जवानों ने घायल युवक को पकड़ रखा था और पूरी ताकत के सात रेंगते हुए जवानों ने उफनती चिनाब नदी को पार किया। फिर घायल युवक को किश्तवाड़ जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया। युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed