{"_id":"64225b9d9e981a029f007896","slug":"with-the-chanting-of-saints-and-saints-dr-satish-poonia-made-cp-joshi-take-charge-2023-03-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jaipur: साधु, संतों के मंत्रोच्चारण के साथ डॉ. सतीश पूनियां ने सीपी जोशी को कराया पदभार ग्रहण, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur: साधु, संतों के मंत्रोच्चारण के साथ डॉ. सतीश पूनियां ने सीपी जोशी को कराया पदभार ग्रहण, देखें तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 28 Mar 2023 05:31 PM IST
सार
कार्यकर्ताओं ने जोश और उल्लास के साथ जगह-जगह घूंमर, राजस्थानी लोक नृत्य, गायन, कालबेलिया नृत्य आयोजित हुए व माला-साफा पहनाकर, पुष्प वर्षा कर, प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।
विज्ञापन
1 of 9
सीपी जोशी को पदभार ग्रहण कराते सतीश पूनिया
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
दिल्ली से निकलने के बाद प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी राजस्थान में प्रवेश करने के साथ ही कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उल्लास रहा। प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी जिन मार्गों से निकले वहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया गया। भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचकर साधु, संतों की मौजूदगी में मंत्रोंचारण और विधि विधान, पूजा अर्चना के साथ पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने सीपी जोशी को पदभार ग्रहण करवाया।
प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी जताया आभार
प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी संबोधित करते हुए कहा कि मेरे जैसे एक सामान्य छोटे से कार्यकर्ता को देश के सबसे बड़े राज्य की संगठन की कमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और देश के गृहमंत्री अमित शाह का दिल की घहराईयों से धन्यवाद देता हूं।
2 of 9
सीपी जोशी, नवनियुक्त बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष, राजस्थान
- फोटो : Amar Ujala Digital
होर्डिंग लगाने को मना किया
साथ ही राजस्थान के सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं को प्रणाम करता हूं और अनुरोध करता हूं कि राजस्थान में कहीं भी मेरे फोटो होर्डिंग बैनर नहीं लगाएंगे। इसकी एवज में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनहित के लिए चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं को होर्डिंग बैनरों के माध्यम से जनता तक पहुंचाएंगे।
कदम से कदम मिलाकर कार्य करेंगे
साथ ही देवतुल्य कार्यकर्ताओं के आशीर्वाद की कामना करते हुए विश्वास दिलाता हूं कि हम सभी कार्यकर्ता कदम से कदम मिलाकर कार्य करेंगे। जिस कदम से कदम मिलाकर चलने के कारण ही जनसंघ के रूप में बोया हुआ बीज आज वटवृक्ष बना है। इसकी भुजाओं को हम और बलशाली बनाने का कार्य करेंगे।
3 of 9
सीपी जोशी और सतीश पूनिया
- फोटो : Amar Ujala Digital
संगठन से शिक्षा ली है हमने
हमने इस संगठन से शिक्षा ली है, पंक्ति के आखरी में बैठे हुए व्यक्ति तक कार्यकर्ता तक केन्द्र सरकार की योजनाओं को पहुंचाएंगे, देश में पहली बार केन्द्र सरकार ऐसा काम कर रही है, जहां अब भारत के देशवासी अपने आप को भारतीय नागरिक कहने पर गर्व महसूस करते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
सीपी जोशी और सतीश पूनिया
- फोटो : Amar Ujala Digital
पदभार ग्रहण करने के बाद प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी को प्रदेश कार्यालय मंच से प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां, सांसद कनकमल कटारा, राजेन्द्र गहलोत, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने बधाईयां देते हुए सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
5 of 9
सीपी जोशी को भेंट देते संत
- फोटो : Amar Ujala Digital
पीएम और नड्डा का जताया आभार
पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने कहा कि मुझ जैसे छोटे गांव के किसान परिवार से आए कार्यकर्ता को प्रदेश संगठन में अध्यक्ष पद पर कार्य करने का मौका दिया, इसके लिए मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार व्यक्त करता हूं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।