फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रेमी का सिर खेत में, धड़ रेलवे ट्रेक पर, प्रेमिका की भी मिली लाश

Sun, 20 Aug 2017 12:50 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 20 Aug 2017 12:50 PM IST
two couples who ran away from their home found dead on railway track
क्षत विक्षत हालत में मिला युवक का शव - फोटो : amar ujala
एक युवक युवती की क्षत विक्षत हालत में मिली लाशों ने सनसनी फैला दी। लाशें ऐसी हालत में मिली कि एकाबरगी तो पुलिस की भी रुह कांप गई। मामला अलवर जिले का है जहां घर से 5 दिन पहले लापता युवक और एक नाबालिग युवती का शव शनिवार शाम अलग-अलग स्थानों पर मिला जिसमें पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। 

जिसने भी देखा उसकी कांप गई रूह

two couples who ran away from their home found dead on railway track
युवक धड़ से अलग हुआ सिर रेलवे ट्रेक से मिला कई मीटर दूर - फोटो : amar ujala
अलवर जिले के गोविन्दगढ़ कस्बे के निकटवर्ती गांव मारकपुर में शनिवार शाम कपास के खेत में एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। इसी दौरान पुलिस को यहां पास ही में स्थित रेलवे लाइन पर एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना मिली। इस व्यक्ति का धड़ रेल्वे ट्रेक पर पड़ा था, जबकि सिर करीब 100 मीटर दूर एक खेत में मिला। शव इतनी बुरी स्थिती में मिले कि जिस किसी ने भी देखा उसकी रूह ही कांप उठी।  
 

उम्र में दुगने व्यक्ति के साथ भागी थी नाबालिग

two couples who ran away from their home found dead on railway track
जिसने भी इस लाश को देखा उसकी कांप गई रुह - फोटो : amar ujala
रेलवे ट्रैक पर मिली व्यक्ति की पहचान राजवीर के रूप में हुई है। राजवीर पर गांव के एक व्यक्ति ने उसकी 17 साल की नाबालिग का अपहरण कर ले जाने का मामला 14 अगस्त को दर्ज कराया था। थानाधिकारी दौलतराम गुर्जर के अनुसार, जिस नाबालिग की लाश खेतों में मिली है उसकी शिनाख्तगी भी अपहृत युवती के रुप में ही हुई है। 
 
विज्ञापन

पुलिस ने माना,लाशों को लगाया गया है ठिकाने

two couples who ran away from their home found dead on railway track
डेमो इमेज - फोटो : amar ujala
मिली जानकारी के अनुसार, नाबालिग युवती और युवक के बीच प्रेम संबंध थे। इसके चलते वे दोनों 14 अगस्त को घर से भाग गए। शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि युवक की उम्र करीब 35 साल थी और वह शादीशुदा था। उसके दो बच्चे भी है। सूत्रों का कहना है कि इस प्रेमी युगल की हत्या की गई है। हत्या के बाद मामला दबाने के लिए इनके शव अलग—अलग स्थान पर फेंक दिया। पुलिस ने इस दृष्टि से जांच कर रही है। 
 

इलाके में तनाव

two couples who ran away from their home found dead on railway track
हत्या
प्रेमी जोड़ी की क्षत विक्षत हालत में मिली लाश की सूचना मिलने के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और ग्रामीणों ने पुलिस से आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग उठाई है। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और ये भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि दोनों प्रेमी जोड़ों की हत्या के पीछे कौन है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed