फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जहां शूट हुआ संजय की 'भूमि' का क्लाइमेक्स, उस लोकेशन का हॉलिवुड भी है दीवाना

Wed, 20 Sep 2017 11:08 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 20 Sep 2017 11:08 AM IST
विज्ञापन
this shooting location always attract the hollywood and bollywood maker
चांद बावड़ी
संजय दत्त की अपकमिंग फिल्म 'भूमि' रिलीज को तैयार है। ओमंग कुमार निर्देशित यह फिल्म पिता-पुत्री की कहानी है। नेशनल अवॉर्ड विनर ओमंग कुमार ने इस फिल्म के क्लाइमेक्स के लिए राजस्थान के फेमस शूटिंग लोकेशन को चुना है। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक फेमस यह शूटिंंग लोकेशन है चांद बावड़ी।

हॉलीवुड फिल्में बेहतरीन लोकेशन के लिए जानी जाती हैं। लेकिन पिछले एक दशक में इसी तरह का ट्रेंड बॉलीवुड फिल्मों में भी देखने को मिला है। जब अनछुए लोकेशंस बॉलीवुड फिल्मों में देखने को मिल रहे हैं। ऐसे लोकेशन तलाशने के लिए बॉलीवुड के फिल्मकार अब राजस्थान के बेहतरीन शूटिंग लोकेशन को प्राथमिकता दे रहे हैं।

नेशनल अवार्ड विनर ओमंग को पसंद आई ये लोकेशन

this shooting location always attract the hollywood and bollywood maker
फाइल फोटो।
हाल ही में यह लोकेशन तब चर्चा में आई जब बॉलीवुड के संजू बाबा अपनी कमबैक मूवी 'भूमि' का क्लाइमेक्स शूट करने यहां पहुंची। संजय दत्त की यह फिल्म इसी माह की 22 तारीख को सिनेमाघरों में पहुंच रही है। नेशनल अवॉर्ड विनर निर्माता-निर्देशक ओमंग कुमार को चांद बावड़ी की लोकेशन बेहद पसंद आई। इसलिए उन्होंने राजस्थान के इस हिस्से में क्लाइमेक्स शूट किया।

'द डार्क नाइट राइज' की शूटिंग हो चुकी है यहां

this shooting location always attract the hollywood and bollywood maker
फाइल फोटो।
चांद बावड़ी में हॉलीवुड के बेहतरीन फिल्मों में गिनी जाने वाली 'द डार्क नाइट राइज' की शूटिंग हो चुकी है। वर्ष 2012 में आयी इस फिल्म को क्रिस्टोफर नोलन ने डायरेक्ट किया था। इस फिक्शन मूवी में लीड रोल में क्रिश्चियन बेल, माइकल केन, गैरी ओल्डमेन थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यादगार रहे हैं यहां शूट हुए सीन

this shooting location always attract the hollywood and bollywood maker
द फॉल मूवी सीन
 इसके अतिरिक्त चांद बावड़ी में वर्ष 2006 में आई हॉलीवुड फिल्म 'द फॉल' की भी शूटिंग हो चुकी है। ली पेस स्टारर इस फिल्म को तरसेम सिंह ने डायरेक्ट किया था। 'द फॉल' अंग्रेजी के साथ रोमानियन व लेटिन लेंग्वेज में भी रिलीज हुई थी।
विज्ञापन

कॉमेडी ड्रामा भी हो चुके हैं शूट

this shooting location always attract the hollywood and bollywood maker
फाइल फोटो।
वहीं चांद बावड़ी लोकेशन बेस्ट एक्जोटिक मेरीगोल्ड होटल मूवी के लिए भी पसंद की गई। यह एक कॉमेडी ड्राम मूवी थी। जिसे जॉन मेडन ने डायरेक्ट किया था। वर्ष 2011 में आई इस फिल्म में मुख्य किरदारों में ज्यूडी डेंच, देव पटेल सहित अन्य कलाकार नजर आए थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed