{"_id":"5a8aa4484f1c1bdd0b8b4ca3","slug":"this-prohibited-work-was-happening-in-the-mustard-farm-of-jodhpur-rajasthan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सरसों के खेत में चल रहा था ये अवैध धंधा, ऐसे हुआ भंडाफोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरसों के खेत में चल रहा था ये अवैध धंधा, ऐसे हुआ भंडाफोड़
Mon, 19 Feb 2018 04:01 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 19 Feb 2018 04:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
डेमो इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कहते हैं कि अपराध चाहे कितना ही छिपाने की कोशिश करो, एक दिन सामने आ ही जाता है। ताजा मामले में भी ऐसा ही हुआ है। यहां एक सरसों के खेत में चल रहे गोरखधंधे का भंडाफोड़ हो गया है। पुलिस ने किसान को भी गिरफ्त में लिया है।
दूर-दूर तक दिखाई देती केवल सरसों की फसल
2 of 5
अफीम के पौधे जब्त करते पुलिसकर्मी
- फोटो : amar ujala
चौंकाने वाला ये मामला राजस्थान के जोधपुर जिले का है। यहां प्रदेश में डोडा पोस्त पर पाबंदी होने के बावजूद खेड़ापा थाना इलाके के हतुण्डी गांव में एक किसान ने खेत में डोडा यानी काला सोना कहे जाने वाले अफीम की खेती कर डाली। ये खेती यहां सरसों की फसल की आड़ में की जा रही थी।
पुलिस ने यूं दी दबिश
3 of 5
अफीम के खेत
- फोटो : amar ujala
जब पुलिस को इसकी सूचना मिली तो पुलिस ने पूरी योजना बनाते हुए यहां बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने पूरी टीम के साथ खेत में लहलहाती सरसों की फसल के बीच खड़ी अफीम की खेती पर दबिश दी। यहां किसान कानाराम जाट अपने खेत में अफीम की खेती कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
51 हजार 80 पौधे किए जब्त
4 of 5
अफीम के पौधे जब्त करते पुलिसकर्मी
- फोटो : amar ujala
आरोपी किसान ने सरसों की फसल के बीच करीब 22 क्यारियां बनाकर अफीम के पौधे लगा रखे थे। पुलिस टीम ने सभी क्यारियों में लगे अफीम के 51 हजार 80 अफीम के पौधे जब्त किए। इसके लिए पुलिस को भी खासी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
रात से ही कार्रवाई की तैयारी
5 of 5
अफीम के पौधे जब्त करते पुलिसकर्मी
- फोटो : amar ujala
जैसे ही जोधपुर पुलिस को इस गोरखधंधे की जानकारी मिली तो उन्होंने देर रात से ही कार्रवाई करने को लेकर पूरी तैयारी कर ली। सुबह होते ही पुलिस मय जाप्ता खेत में पहुंची और आरोपी किसान को गिरफ्तार किया। आरोपी किसान के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। अब पुलिस मामले में आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।