फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया में राजस्थान के ये शहर रंगों के नाम से हैं पॉपुलर, जरूर देखिए

Sat, 14 Oct 2017 05:06 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 14 Oct 2017 05:06 PM IST
विज्ञापन
These cities of Rajasthan are popular in the world by the name of colors
डेमो इमेज
रंग किसी भी तरह का हो, जहां भी दिखता है अपना एक संदेश जरूर देता है। अपनी इसी खासियत के साथ ये रंग देश में कई शहरों पर ऐसे चढ़े कि अब लोग इन शहरों को ही इन रंगों के नाम से जानते हैं।


हम बात कर रहे हैं दुनियाभर में 'धरती धोरां री' के नाम से मशहूर देश के राजस्थान की। यहां कई शहरों को रंगों के नाम से भी जाना जाता है।

पिंक सिटी के नाम से मशहूर है राजधानी

These cities of Rajasthan are popular in the world by the name of colors
पिंकसिटी में हवामहल
इस कड़ी में सबसे पहले बात करते हैं राज्य की राजधानी जयपुर की, जिसे पिंकसिटी कहा जाता है। इस शहर का अंदरूनी इलाका परकोटा के नाम से मशहूर है। यहां के मुख्यमार्गों पर बनी इमारतों को गुलाबी रंग में रंगा गया है जिसे हिरमिच कहा जाता है। इतिहासकारों के अनुसार प्रिंस आॅफ वेल्स के जयपुर आने पर तत्कालीन महाराजा रामसिंह ने इसे गुलाबी रंग में रंगवाया था।

इसलिए कहते हैं इसे गोल्डन सिटी

These cities of Rajasthan are popular in the world by the name of colors
गोल्डन सिटी जैसलमेर
अब बात करते हैं यहां के जैसलमेर शहर की, जिसे गोल्डन सिटी के नाम से भी जाना जाता है। बताया जाता है कि यहां अधिकांश इमारतें पीले पत्थर से बनी हैं और जब इन पर सूरज की किरणें पड़ती हैं तो ये सोने जैसी दमकती नजर आती हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये ब्लू सिटी भी किसी से कम नहीं

These cities of Rajasthan are popular in the world by the name of colors
ब्लू सिटी के नाम से मशहूर जोधपुर
ऐसा ही एक शहर है जोधपुर, जिसे सन सिटी और ब्लू सिटी के नाम से जाना जाता है। इसके पीछे तर्क यह है कि यहां सबसे पहले ब्राह्मणों के घरों को पहचानने के लिए उन पर नीला रंग पुतवाया गया था। इससे रंग से गर्मी में मकान ठंडे भी रहने की बात कही जाती है। धीरे-धीरे यहां आसपास के लोगों ने भी अपने घरों को नीले रंग से पुतवा लिया।

 
विज्ञापन

पर्यटक कहते हैं इसे व्हाइट सिटी उदयपुर

These cities of Rajasthan are popular in the world by the name of colors
व्हाइट सिटी उदयपुर
अब बात करते हैं मेवाड़ की, जहां उदयपुर शहर को अलग लुक देने के लिए घरों को सफेद रंग से पुतवाने की प्रक्रिया जारी है। इस शहर को पर्यटक व्हाइट सिटी कहते हैं। ऐसा कहने की पीछे कारण ये है कि झीलों के किनारे अधिकांश इमारतें सफेद पत्थरों से बनी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed