फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुल्हन की तरह सजी 'Pink City' को देखने घरों से निकले लोग

Fri, 20 Oct 2017 04:30 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 20 Oct 2017 04:30 AM IST
विज्ञापन
the showcase of jaipur on an auspicious days of diwali
जौहरी बाजार,जयपुर - फोटो : Amar Ujala
दीपोत्सव के चलते रंग-बिरंगी रोशनी से पिंकसिटी जगमगा उठी है। धरतेरस की शाम को विधिवत लाइटिंग का उद्घाटन होने के बाद हर कोई इस रोशनी को देखकर दमक उठा। सड़कों पर भी दिवाली की ये रोशनी देखने लोग घरों से बाहर निकल पड़े। दिवाली की लाइटिंग देखने विदेशी भी जयपुर में डेरा डाले हुए हैं। 

दिवाली की जगमग से चारदिवारी में लगे चार चांद

the showcase of jaipur on an auspicious days of diwali
चारदिवारी में सजावट का एक नजारा - फोटो : Amar Ujala
चारदिवारी की वजह से पूरी दुनिया में अपनी विशेष पहचान रखने वाले चारदिवारी पर दिवाली सजावट देखने के लिए ना सिफ जयपुरवासी बल्कि दुनिया के कोने कोने से लोग यहां पहुंचते हैं। जयपुर में प्रशासन द्वारा ही शहर की हर साल सजावट की जाती है और यहां बड़ी चौपड़ एवं छोटी चौपड़ पर विशेष प्रवेश द्वार सजाए जाते हैं और हर साल ही ये विशेष प्रवेश द्वारों की थीम अलग अलग होती है। 

गणपति प्लाजा में होती है खास रौनक

the showcase of jaipur on an auspicious days of diwali
सजा धजा गणपति प्लाजा - फोटो : Amar Ujala
जयपुर शहर की सबसे पुरानी बिल्डिंगों में से एक शहर के एमआई रोड स्थित गणपति प्लाजा पर हर साल दीपावली के मौके पर रौनक देखने लायक होती है। शहर के बीचों बीच स्थित गणपति को प्लाजा को कई सालों तक 'बेस्ट डेकोरेटेड' बिल्डिंग का पुरस्कार प्राप्त होता रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

एमआई रोड पैदल पर घूमने का अपना ही मजा

the showcase of jaipur on an auspicious days of diwali
एमआई रोड,जयपुर
जयपुर की एतिहासिक मिर्जा इस्माइल रोड पर दीपावली जैसे खास त्यौहार पर पैदल घूमने का अपना ही मजा है। यहां वन वे ट्रैफिक होने के कारण एक ही दिशा में अपने वाहन से जाया जा सकता है वहीं पैदल घूमने से बड़े आराम से दीपावली की रौनक ज्यादा ढंग से देखने को मिलती है। 
विज्ञापन

वर्ल्ड ट्रेड पार्क नहीं देखा तो क्या देखा

the showcase of jaipur on an auspicious days of diwali
वर्ल्ड ट्रेड पार्क,जयपुर
जयपुर शहर की लाइफ लाइन मानी जाने वाली जेएलएन रोड पर स्थित वर्ल्ड ट्रेड पार्क आज जयपुराइट्स के लिए सबसे बड़ा हैंगआउट पॉइंट बन गया है। दीपावली पर वर्ल्ड ट्रेड पार्क को ब्लू ला​इटिंग से सजाया जाता है जो कि वाकई देखने लायक नजारा होता है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed