फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाही लवाजमे के साथ निकली तीज माता की सवारी, देखिए तस्वीरों में

Wed, 26 Jul 2017 11:26 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 26 Jul 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
teej fair in jaipur
तीज मेला जयपुर - फोटो : amar ujala
राजस्थानी संस्कृति की प्रतीक और हिन्दी माह के अनुसार त्यौहारों की शुरुआत कही जाने वाली तीज आज जयपुर में धूमधाम से मनाई गई। महिलाओं ने सावन महीने में आने वाले इस त्योहार का स्वागत मेहंदी लगाकर और लहरिया पहनकर किया।


श्रावणी तीज के नाम से मशहूर ये त्यौहार आज पूरे राजस्थान में मनाया गया। जयपुर में शाम को त्रिपोलिया गेट से तीज माता की शाही सवारी निकली। इसमें सबसे पहले कलाकारों की मं​डली ने माता की सवारी की अगुवाई की।

ऊंट, बग्गियां, तोपगाड़ी और बैलगाड़ी

teej fair in jaipur
तीज मेला जयपुर - फोटो : amar ujala
तीज माता की सवारी की अगुवाई करते गजराज सबसे पहले चले। उसके पीछे ऊंट, बग्गियां, तोपगाड़ी और बैलगाड़ी पर सवार होकर पूरा लवाजमा चला। हर किसी ने इस दृश्य को देखना चाहा। कई लोगों ने तो अपने मोबाइल फोन के जरिये मेले की इन तस्वीरों को फोटो खींचकर कैद कर लिया। इस दौरान बैंड वादन की स्वर लहरियों ने भी दर्शकों और श्रोताओं को रोमाचिंत किया।

कालबेलिया नृत्य करती दिखीं कलाकार

teej fair in jaipur
तीज मेला जयपुर - फोटो : amar ujala
मेले को देखने के लिए यहां आज शहर के ​त्रिपोलिया बाजार से लेकर छोटी चौपड़ तक देशी—विदेशी पर्यटकों का हुजूम उमड़ पड़ा। मेले में कच्छी घोड़ी, कालबेलिया, गैर और अन्य कई तरह के नृत्यों की छटा बिखेरते कलाकारों ने सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहुरूपिये भी करतब दिखाते हुए चले

teej fair in jaipur
तीज मेला जयपुर - फोटो : amar ujala
मेले में शामिल होने के लिए जयपुर ही नहीं, दूरदराज के गांवों से भी लोग आए। कोई अपने बच्चों को कंधों पर बिठाकर मेला दिखा रहा था तो कोई दुकानों के ऊपर छत पर अपने परिवार सहित यह नजारा देख रहा था। मेले में भगवान विष्णु, शिव, नारद और हनुमान के स्वरूप में बहुरूपिये भी अपना करतब दिखाते हुए चलते दिखे।
विज्ञापन

बच्चों से मिलकर निकले भोलबाबा

teej fair in jaipur
तीज मेला जयपुर - फोटो : amar ujala
त्रिपोलिया गेट से निकली तीज माता की सवारी को देखने के लिए बच्चे, बूढ़े और महिलाएं सभी उत्साहित दिखे। बच्चों ने तो भोलनाथ के स्वरूप बने कलाकारों से बातचीत भी कर ली। इसके बाद तीज की सवारी पूरे शाही लवाजमे के साथ छोटी चौपड़, चौगान स्टेडियम होते हुए तालकटोरा पहुंची। यहां इसके बाद शाम को नगर निगम की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कलाकार राजस्थानी गीतों की धुनों पर अपनी प्रस्तुतियां देते हुए दिखे। गुरुवार को शहर में बूढ़ी तीज की सवारी निकाली जाएगी।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed