फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तीज महोत्सव: मेहंदी की सुंगध, घेवर की मिठास और लहरिये का रंग

Wed, 26 Jul 2017 05:51 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 26 Jul 2017 05:51 PM IST
विज्ञापन
famous teej festivfal in jaipur
तीज पर मेहंदी लगवाने में विदेशी भी पीछे नहीं रहे - फोटो : Amar Ujala
उत्तर भारत में ह​रियाली तीज का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। राजधानी जयपुर में तीज का त्योहार विश्वभर में प्रसिद्ध है। इसे देखने के लिए देश-विदेश से सैलानी तीज पर जयपुर आते है। तीज की मिठास, झूलों की मस्ती, लहरिये का रंग और हाथों में मेहंदी की सुंगध, ...देखिए तस्वीरों में...

विदेशी मेहमानों ने जमकर मनाई तीज, उठाया भरपूर लुत्फ

famous teej festivfal in jaipur
विदेशियों ने तीज मनाई - फोटो : Amar Ujala
तीज पर विदेशियों ने खूब मस्ती की। लहरिया ओढ़ा, मेहंदी लगवाई और फिर लोकगीतों पर थिरकी। इस मौके पर शहर की होटलों में उनके लिए खास इंतजाम किए गए। त्रिपोलिया गेट के सामने इन विदेशी मेहमानों के ​बैठने के लिए विशेष व्यवस्था पर्यटन विभाग की ओर से की गई। 
 

झूलों पर याद आया बचपन, मौसम ने दिया साथ

famous teej festivfal in jaipur
नजर आए ल​हरिये के रंग - फोटो : Amar Ujala
तीज पर झूले झूलना भी परम्परा है। झूलों पर कइयों को अपना बचपन याद आ गया। पिंकसिटी भी तीज पर लहरिये के रंग में रंगी हुई है। कई तरह की डिजाइन के लहरिये बाजार में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उच्च शिक्षा मंत्री ने झुलाया महिला आयोग की अध्यक्ष को

famous teej festivfal in jaipur
झूलों की मस्ती - फोटो : Amar Ujala
तीज और झूलोंं की मस्ती ना हो, ऐसा कभी हो सकता है। पिंकसिटी के चांदनी चौक, जयपुर नगर निगम की ओर से पौंडरिक पार्क में आयोजित कार्यक्रम के दौरान झूले डाले गए है। यहां फैशन शो भी हुआ। झुलों का लुत्फ उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी और महिला आयोग की अध्यक्ष सुमन शर्मा समेत अन्य अतिथियों ने उठाया। साथ ही ग्रामीण इलाकों में भी झूलों का आनंद उठाया जा रहा है। 
 
विज्ञापन

तीज की सवारी, जो है विश्व प्रसिद्ध, दूर-दूर से आते हैं लोग

famous teej festivfal in jaipur
तीज की सवारी
पारम्परिक तीज की सवारी का आयोजन जयपुर में शाम को हुआ। त्रिपोलिया गेट से शुरू हुई ये सवारी त्रिपोलिया बाजार, छोटी चौपड़, गणगौरी बाजार होते हुए पौंडरीक पार्क पहुंची। यहां नगर निगम की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। विदेशी सैलानियों में तीज की पारम्परिक सवारी देखने का क्रेज खूब नजर आया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed