फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

10 साल बाद कर्फ्यू की जंजीरों में जकड़ा जयपुर, तस्वीरों में देखिए हालात

Mon, 11 Sep 2017 11:16 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 11 Sep 2017 11:16 AM IST
विज्ञापन
spirit of jaipur got down after imposement of curfew in the city
कर्फ्यूग्रस्त क्षेत्र का नजारा - फोटो : Vishnu Sharma
शुक्रवार को एक छोटी सी बात को लेकर जयपुर शहर के रामगंज में पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच हुए विवाद इतना बड़ा रुप धारण कर लेगा ये किसी ने नहीं सोचा था। पूरी दुनिया में अपनी गंगा जमुनी तहजीब के लिए माने जाने वाली गुलाबीनगरी में साल 2008 में हुए बम धमाकों के बाद ऐसा नजारा पहली बार देखने को मिला है। आज जयपुर शहर में कर्फ्यू का तीसरा दिन है और शहर में व्यापार,बाजार,पर्यटन और लोगों की आस्था कर्फ्यू की जंजीरों में जकड़ी हुई पड़ी है। 

बम धमाकों के बाद पहली बार जयपुर में लगा कर्फ्यू

spirit of jaipur got down after imposement of curfew in the city
भीड़ द्वारा फूंकी गई एक सरकारी एंबुलैंस - फोटो : Vishnu Sharma
साल 2008 में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों के बाद जयपुर की चारदिवारी और उसके आसपास के इलाकों में करीब 1 सप्ताह तक कर्फ्यू का असर रहा था। आज भी ठीक वैसा ही नजारा देखने को मिल रहा हैं। जिस चारदीवारी में 24 घंटे लोगों की रेलमपेल रहती है वहां अब दूर दूर तक सन्नाटा पसरा हुआ है। 

होटलों में कैद हुए पर्यटक

spirit of jaipur got down after imposement of curfew in the city
जयपुर में कर्फ्यू - फोटो : Vishnu Sharma
सितंबर का महीना शुरू हो चुका है दुनिया के कोने कोने से 'भारत का पेरिस' कहे जाने वाले जयपुर शहर में पर्यटकों का जमावड़ा भी लगने लगा है। लेकिन शुक्रवार को हुए तनाव के बाद जयपुर के सिटी पैलेस,हवामहल,जंतर मंतर,आमेर महल को देखने आने वाले पर्यटक कर्फ्यू के कारण शहर की इन खास जगहों पर नहीं घूम पा रहे हैं। लिहाजा पर्यटकों को अपने अपने होटलों में ही रहने पर मजबूर होना पड़ रहा है। ट्यूरिस्ट गाइड ​कमल सिंह ने बताया कि वीकेंड होने की वजह से लोकल और फॉरेन ट्यूरिस्ट ने एडवांस बुकिंग करा रखी थी मगर कर्फ्यू के चलते बुकिंग कैंसिल करनी पड़ी है। कर्फ्यू की वजह से पर्यटकों को काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

आस्था को भी पहुंची गहरी चोट

spirit of jaipur got down after imposement of curfew in the city
फाइल फोटो - फोटो : Vishnu Sharma
गुलाबी शहर में कुछ असामाजिक तत्वों की वजह से छोटी काशी के लोगों की आस्था को भी चोट पहुंचाई है। ज​यपुर के आराध्य देव गोविंद देव जी के मंदिर पर कमोबेश भक्तों की रोजाना भीड़ रहती है लेकिन कर्फ्यू के चलते मंदिर की ओर जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया गया है और यहां भक्तों की जगह पुलिस की बटालियन तैनात है। 
 
विज्ञापन

बरामदे खाली सड़कें सूनी

spirit of jaipur got down after imposement of curfew in the city
डेमो इमेज - फोटो : Vishnu Sharma
कर्फ्यू के चलते शहर के रामगंज बाजार,छोटी चौपड़,बड़ी चौपड़ में बरामदे सूने पड़े हुए हैं और दुकाने भी पूरी तरह से बंद हैं। त्यौहारी महीना शुरू होने के कारण वैसे भी यहां खरीदारों की काफी भीड़ रहती है और चारदीवारी के बाजार लोगों से रोशन रहते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed