फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वर्ल्ड फेमस इस रॉयल ट्रेन की खूबसूरती बढ़ाकर और कर दिया दिलकश, देखिए...

Fri, 08 Sep 2017 05:17 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 08 Sep 2017 05:17 PM IST
विज्ञापन
This special train of the world made this royal train and also beautiful
नए अवतार में पैलेस आॅन व्हील्स - फोटो : amar ujala
शाही अंदाज में रंगीले राजस्थान की सैर करवाने वाली शाही ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स अब नए कलेवर में नजर आएगी। पर्यटन सीजन के पहले फेरे में ये शाही ट्रेन बुधवार को दिल्ली से रवाना हुई है और रविवार को स्वर्णनगरी जैसलमेर पहुंचेगी। पैलेस ऑन व्हील्स के नाम से ये रेल 23 साल से पहियों पर दौड़ रही है।

नए अंदाज और सुविधाओं से युक्त

This special train of the world made this royal train and also beautiful
नए अवतार में पैलेस आॅन व्हील्स - फोटो : amar ujala
राजस्थान में ही 9 साल पहले शुरू हुई रॉयल राजस्थान ऑन व्हील्स को अब बंद कर दिया गया है। इसकी जगह अब पैलेस आॅन व्हील्स को ही लगाया गया है। सैलानियों के लिए सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि अब उन्हें पैलेस आॅन व्हील्स नए अंदाज और सुविधाओं से युक्त मिलेगी।

टूरिस्ट को मिलेगी ज्यादा स्पेस

This special train of the world made this royal train and also beautiful
नए अवतार में पैलेस आॅन व्हील्स - फोटो : amar ujala
बीते दो सालों से पैलेस आॅन व्हील्स की बुकिंग में जबरदस्त गिरावट देखी गई थी। ऐसे में अब इसे नये कलेवर के साथ चलाया गया है। इस गाड़ी में एक बोगी में 4 की जगह तीन कूपे हैं जिससे ज्यादा स्पेस मिलेगा। हालांकि, कैपेसिटी 104 की जगह 82 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब ये रहेगा किराया

This special train of the world made this royal train and also beautiful
नए अवतार में पैलेस आॅन व्हील्स - फोटो : amar ujala
नई पैलेस आॅन व्हील्स में एक ही जगह दो रेस्टोबार होंगे और जिम की सुविधा भी मुहैया कराई गई है। किराया 560 यूएस डॉलर प्रति व्यक्ति प्रति दिन रहेगा। यानी 7 दिन का किराया करीब 2 लाख 80 हजार रुपए ही रहेगा।
विज्ञापन

टूरिस्ट को मिलेगा फायदा

This special train of the world made this royal train and also beautiful
नए अवतार में पैलेस आॅन व्हील्स - फोटो : amar ujala
पहले इस किराए के साथ 15 प्रतिशत अतिरिक्त टैक्स लगता था, लेकिन अब जीएसटी सिर्फ 5 प्रतिशत ही लगेगा। ऐसे में इस नई ट्रेन में सैलानियों को सीधे तौर पर 10 प्रतिशत का फायदा मिलेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed