{"_id":"5a79a5734f1c1b4f588b7131","slug":"rose-day-2018-buy-a-rose-today-otherwise-you-have-to-pay-more","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rose Day 2018: देना चाहते हैं गुलाब तो दिखाएं थोड़ी सी समझदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rose Day 2018: देना चाहते हैं गुलाब तो दिखाएं थोड़ी सी समझदारी
Tue, 06 Feb 2018 06:32 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 06 Feb 2018 06:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सजने लगी दुकानें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
कल से वेलेंटाइन वीक शुरू होने जा रहा है। वेलेंटाइन वीक की शुरुआत रोज डे से होगी। इस दिन लव कपल्स रेड रोज देकर एक दूसरे को रोज डे विश करते हैं। अगर आप कल किसी को रोज डे पर विश करने के लिए गुलाब का फूल देना चाहते हैं, तो थोड़ी समझदारी से काम लीजिए। कल की बजाय आज ही बाजार में निकलिए।
कीमत और डिमांड दोनों ही बढ़ेगी
2 of 5
rose
कल रेड रोज के कई गुना दाम भी चुकाने होंगे और रोज की डिमांड भी ज्यादा रहेगी। ऐसे में कहीं आपको किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए आज ही खरीद लें कल देने वाला गुलाब। बाजार में मौजूद फूल व्यापारियों की मानें तो इस पूरे वेलेंटाइन वीक गुलाब की कीमत बेहद ज्यादा रहेगी। यह आम दिनों से कई गुना रहेगी। खास तौर पर लाल गुलाब की कीमत और डिमांड दोनों ही बढ़ेगी। माना जा रहा है कि बीस रुपए में मिलने वाला गुलाब इन दिनों पचास से लेकर अस्सी रुपए तक बेचा जा सकता है।
रेड रोज की है सबसे ज्यादा डिमांड
3 of 5
rose
गुलाब में भी रेड रोज की डिमांड सबसे ज्यादा रहेगी। जयपुर के फूल व्यापारी विष्णु सैनी ने बताया कि लाल गुलाब की कीमत अभी बीस रुपए है। रोज डे और वेलेंटाइन डे पर इसकी कीमत ज्यादा रहेगी। बाकी दिन इनके मुकाबले कम रहेगी। लाल गुलाब युवा ज्यादा खरीदते हैं। सिंगल गुलाब के अलावा गुलाब का गुलदस्ता भी डिमाडं पर बनाते हैं। उसकी कीमत दो सौ से लेकर हजारों तक पहुंच जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे रंग के भी बिकते हैं गुलाब
4 of 5
rose
वे कहते हैं कि बीच में प्लास्टिक के गुलाब का ट्रेंड भी चल गया था लेकिन अब फिर से रियल गुलाब का ट्रेंड चल पड़ा है। युवा अपने दोस्तों को रेड गुलाब देते हैं। हांलाकि यह थोड़ा महंगा पड़ता है, लेकिन यह नेचुरल होता है। रेड के अलावा पीला और सफेद रंग का गुलाब भी खरीदा और बेचा जाता है।
विज्ञापन
सज गई हैं दुकानें बाजार है तैयार
5 of 5
वैलेनटाइन वीक के पहले दिन राेज डे के रूप में मनाया जाता है
जानकारों की मानें तो रोज डे पर बाजार ने भी खास तैयारियां कर ली है। दुकानों पर कल के लिए आज से ही तैयारी शुरू हो गई है। फ्लोरिस्ट्स की दुकानें सज गई हैं। अब बस देर है सुबह होने की। इसके बाद गुलाब की बिक्री अपने चरम पर देखने को मिल सकती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।