{"_id":"5a3a0e9d4f1c1bcf6d8b5243","slug":"rajasthan-jalore-a-man-burnt-his-two-wife","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पति ने अपनी दोनों पत्नियों के साथ की एेसी दरिंदगी कि कांप जाए रूह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति ने अपनी दोनों पत्नियों के साथ की एेसी दरिंदगी कि कांप जाए रूह
Wed, 20 Dec 2017 01:09 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 20 Dec 2017 01:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कार में आग
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हाल ही क्रूरता को बयां करती घटना राजसमंद जिले से सामने आई थी। अब एक नई एेसी दरिंदगी हुई है, जिससे रूह कांप जाए। राजसमंद में शंभूलाल रैगर ने लव जिहाद का नाम लेते हुए बंगाली ठेकेदार की नृशंस हत्या कर दी थी, जिसकी देशभर में चर्चा रही। अब राजस्थान के जालौर जिले से ऐसी ही कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।
कार में लगी आग देख लोग आए मदद को
2 of 5
जली कार
घटना मंगलवार दोपहर की है, जिसका पुलिस ने आज खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार दीपाराम अपनी पत्नी मालू देवी और दौली के साथ कार से गहने बनवाने जा रहा था। उसकी कार में आग लग गई, लोगों ने सोचा दौड़ती कार में आग लग गई और मदद में जुट गए। लोगों ने काफी प्रयास किया, लेकिन आग इतनी तेज थी कि पीछे बैठी दो महिलाएं जिंदा जल गईं। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई।
पुलिस जांच में हो गया ये बड़ा खुलासा
3 of 5
फाइल फोटो।
- फोटो : FILE PHOTO
पुलिस को जांच में पता चला कि गृह क्लेश के चलते सुनियोजित तरीके से दीपाराम ने कार को आग के हवाले कर दिया। इसी शक के आधार पर आज पुलिस ने दीपाराम को गिरफ्तार कर लिया है। एक दिन पूर्व घटना के बाद आरोपी दीपाराम ने कहा था कि तकनीकि खराबी के चलते कार लॉक हो गई थी। दीपाराम के अनुसार कार अचानक चलते-चलते बंद हो गई तो वह कार जांच के लिए नीचे उतरा। इस दौरान कार के गेट लॉक हो गए। कार में अचानक आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
कार में पहले से ही रख ली थी पेट्रोल से भरी बोटल
4 of 5
crime scene
पति का कहना था उसने दोनों पत्नियों को निकालने का भी प्रयास किया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। हालांकि दीपाराम की कहानी पर पुलिस को मंगलवार को ही शक हो गया था। पुलिस के अनुसार उसने अपनी दोनों पत्नियों को कार में लॉक कर जिंदा जला दिया। साथ ही पुलिस तफ्तीश में यह भी सामने आया है कि कार में पेट्रोल की भरी हुई बोतल भी थी। पुलिस जांच में सामने आए एक और एंगल ने कान खड़े कर दिए थे।
विज्ञापन
घर पर कोई कैसे अकेले छोड़ सकता है सात माह का बच्चा
5 of 5
Crime
पुलिस को दीपाराम पर इसलिए भी संदेह हुआ क्योंकि उसकी एक संतान सात माह की है। इतनी छोटी बच्ची को घर में अकेले कैसे छोड़ा जा सकता है। साथ ही कार में जिस तेजी के साथ आग लगी उसके कारण भी पुलिस को शक है कि यह तकनीकि खराबी के कारण संभव नहीं है। वहीं पुलिस इन्हीं सब बातों का आधार बनाकार आज फिर से दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराएगी। गौरतलब है कि दीपाराम की पहली पत्नी मालू देवी मंदबुद्धि थी। दीपाराम और मालू देवी की एक संतान है। परिवार को संभालने के लिए दीपाराम ने दौली देवी से दूसरी शादी की थी। दौली और दीपराम की दो संतान हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।