फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक घर से उठी पांच अर्थियां, जिसने भी देखा रो पड़ा

Sun, 14 Jan 2018 11:34 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 14 Jan 2018 11:34 AM IST
विज्ञापन
Rajasthan:Five members of a Family Killed as Major Fire Breaks Out at Their Residence in jaipur
एक घर से पांच अर्थियां उठी - फोटो : Amar Ujala
राजधानी जयपुर का विद्याधर नगर ​इलाका आज गमगीन रहा। एक घर से पांच अर्थियां उठी। जिसने भी देखा उसकी आंखों से आंसू निकल पड़े। ये सभी पांच जिंदगियां आज तड़के अपने ही घर में हुए एक हादसे में जिंदा जल गई थी।

खत्म हो गया हंसता-खेलता परिवार

Rajasthan:Five members of a Family Killed as Major Fire Breaks Out at Their Residence in jaipur
एक दूसरे को ढांढस बंधाते परिजन - फोटो : Amar Ujala
यह दिल दहला देने वाला हादसा विद्यानगर सेक्टर 9 में स्थित लोहे का कारोबार करने वाले संजीव गर्ग के घर में हुआ। हादसे में संजीव गर्ग के पिता महेन्द्र गर्ग (75), बेटी अर्पिता (22) तथा अपूर्वा (20), बेटा अनिमेष (18) व भांजा शौर्य (20)​ जिंदा जल गए। इस हादसे के बारे में जिसने भी सुना दंग रह गया। पूरा मोहल्ला और रिश्तेदार नि:शब्द से थे। शवयात्रा में शामिल हर किसी की आंखें भीगी हुई थी। 

सुरक्षा के उपाय ही जानलेवा साबित हुए

Rajasthan:Five members of a Family Killed as Major Fire Breaks Out at Their Residence in jaipur
हाई सिक्योरिटी सिस्टम और फायर सिस्टम यहां लगे हुए थे
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग शॉट सर्किट लगने से हुई। संजीव गर्ग का मकान अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त था। हाई सिक्योरिटी सिस्टम और फायर सिस्टम यहां लगे हुए थे। दरअसल, यह जब यहां आग लगी तो मकान के दरवाजे लॉक हो गए और अंदर फंसे लोग बाहर नहीं आ सके।  
विज्ञापन
विज्ञापन

खुली सरकारी तंत्र की पोल

Rajasthan:Five members of a Family Killed as Major Fire Breaks Out at Their Residence in jaipur
घटनास्थल की तस्वीरें
इस मामले में सरकारी तंत्र की पोल भी खुल गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सूचना ​दिए जाने के काफी देर बाद तक दमकल मौके पर नहीं पहुंची। जब दमकल वहां पहुंची तो उसकी सीढ़ियां नहीं खुली और पानी का पाइप जुड़ नहीं पाया। दमकल के साथ आया स्टाफ भी अप्रशिक्षित था। 
विज्ञापन

फिर शुरू हुई राजनीति

Rajasthan:Five members of a Family Killed as Major Fire Breaks Out at Their Residence in jaipur
घटनास्थल की तस्वीरें
इस मामले को लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है। आरोप-प्रत्यारोप के दौर चल रहे है। घटना के बाद स्थानीय विधायक नरपतसिंह शेखावत, महापौर अशोक लाहोटी, कांग्रेस के जयपुर शहर अध्यक्ष प्रतापसिंह खाचरियावास आदि नेता पहुंचे। इस मामले में बयानबाजी के बाद हरकत में आए नगर निगम प्रशासन ने इस मामले में लापरवाही के लिए तीन कर्मचारियों को निलंबित कर दिया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी समेत अन्य से जवाब तलब किया है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed