{"_id":"5a6015714f1c1b84268b5042","slug":"rajasthan-death-number-increase-of-swine-flu-positive","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानलेवा हुआ यह वायरस, बीते 14 दिनों में 24 लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानलेवा हुआ यह वायरस, बीते 14 दिनों में 24 लोगों की मौत
Thu, 18 Jan 2018 11:45 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 18 Jan 2018 11:45 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर हजारों करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन एक वायरस ने हाल-बेहाल किए हुए हैं और डर का माहौल बना दिया है। आम आदमी अब भी सरकारी रवैये की लापरवाही का शिकार हो रहा है। राजस्थान में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है। नए वर्ष की शुरुआत हुए महज 17 दिन बीते हैं, लेकिन बीते वर्ष की तरह इस वर्ष भी एक जानलेवा वायरल लगातार लोगों को मौत के घाट तक पहुंचा रहा है। यह वायरस है एच1एन1 का। सरकारी आंकड़ों के अनुसार इस माह अब तक करीब 375 लोगा इस वायरस से प्रभावित मिले हैं।
साल की शुरुआत से अब तक 24 की गई जान
2 of 5
स्वास्थ्य मंत्री राजस्थान
स्वाइन फ्लू से इस माह अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है। जनवरी के शुरुआती दो सप्ताह में स्वाइन फ्लू लोगों पर कहर बनकर टूटा है। प्रतिदिन स्वाइन फ्लू से हो रही मौत ने सरकारी स्वास्थ्य तंत्र की पोल खोलकर रख दी है। एक और जहां विभागीय अधिकारी लगातार इस वायरस से निपटने के दावे कर रहे है, वहीं दूसरी और प्रतिदिन दस से ज्याद स्वाइन फ्लू के पॉजिटिव मिल रहे हैं।
इस उम्र के लोग ज्यादा प्रभावित
3 of 5
फाइल फोटो।
जानकारी के अनुसार इस माह अब तक जो लोग एच1एन1 वायरस का शिकार हुए है उनमें अधिकतर 51—64 वर्ष की उम्र के बीच के हैं। इस उम्र के 16 लोगों की स्वाइन फ्लू ने जान ली है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार इस वायरस के प्रति जागरुकता के लिए वे नाइट शेल्टर, स्कूल, कॉलेज सहित प्रभावित रिहायशी क्षेत्रों में अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन विभाग के तमाम प्रयास बढ़ते मौत के आंकड़ों के सामने फेल ही नजर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
अब तक स्थिति रही है खराब
4 of 5
फाइल फोटो।
जानकारी के अनुसार वर्ष 2017 जनवरी में राजस्थान में स्वाइन फ्लू से केवल एक मौत हुई थी। जबकि एक ही व्यक्ति् पॉजिटिव पाया गया था। जबकि इस वर्ष जनवरी में अब तक 24 मौतें हो चुकी हैं और करीब 375 पॉजिटिव मिले हैं। वहीं वर्ष 2016 जनवरी में स्वाइन फ्लू से 19 लोगों की मौत हुई थी व करीब 80 पॉजिटिव मिले थे। वहीं सबसे भयावह आंकड़े वर्ष 2015 जनवरी के हैं। इस वर्ष जनवरी में स्वाइन फ्लू से राजस्थान में 43 लोगों की मौत हुई थी। जबकि 173 पॉजिटिव मिले थे।
विज्ञापन
2200 से ज्यादा लोगों की हुई थी मौत
5 of 5
फाइल फोटो।
स्वाइन फ्लू लोगों के लिए प्राणघातक साबित हो रहा है। बीते वर्ष भारत में स्वाइन फ्लू से करीब 2264 लोगों की मौत हुई थी। जबकि एच1एन1 वायरस से प्रभावित की संख्या 38 हजार से ज्यादा रही। स्वाइन फ्लू से सबसे अधिक प्रभावितों में राजस्थान भी सम्मलित रहा है। इसके अतिरिक्त महाराष्ट्र, गुजरात भी इससे प्रभावित रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।