फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sawai Madhopur News ›   sawai madhopur dumoda kailashpuri leopard rescue forest department camera cage trap ranthambore

Rajasthan News: 40 कैमरे, 24 घंटे निगरानी और लगातार गश्त... आखिर पकड़ में आया डूमोदा का तेंदुआ

Sun, 23 Aug 2026 09:24 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sun, 23 Aug 2026 09:24 AM IST
सार

सवाई माधोपुर के डूमोदा और कैलाशपुरी गांव में लगातार तेंदुए की गतिविधियों के बाद वन विभाग का निगरानी और रेस्क्यू अभियान सफल रहा। विभाग ने 40 से अधिक कैमरा ट्रैप और केज ट्रैप लगाकर तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखी।

विज्ञापन
sawai madhopur dumoda kailashpuri leopard rescue forest department camera cage trap ranthambore
सवाई माधोपुर में तेंदुए का रेस्क्यू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डूमोदा और कैलाशपुरी गांव में पिछले कुछ दिनों से तेंदुए की लगातार आवाजाही से ग्रामीणों में डर का माहौल था। वन विभाग ने तेंदुए को सुरक्षित पकड़ने के लिए निगरानी और रेस्क्यू अभियान चलाया। लगातार निगरानी, गश्त और 40 से ज्यादा कैमरा ट्रैप व केज ट्रैप की मदद से आखिरकार विभाग की कोशिश सफल रही और तेंदुए को सुरक्षित पकड़ लिया गया।

विज्ञापन


40 से ज्यादा कैमरा और केज ट्रैप से रखी गई नजर

तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने और उसे सुरक्षित रेस्क्यू करने के लिए डूमोदा, कैलाशपुरी और आसपास के इलाकों में 40 से अधिक कैमरा ट्रैप और केज ट्रैप लगाए गए थे। इनकी मदद से वन विभाग की टीम तेंदुए के आने-जाने वाले रास्तों और उसकी गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही थी।

विज्ञापन

रेस्क्यू अभियान के दौरान क्षेत्र में 24 घंटे निगरानी टीम तैनात रही। वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी लगातार गश्त करते रहे और तेंदुए की हर गतिविधि पर नजर रखी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों और टीम ने दिन-रात की मेहनत

तेंदुए को सुरक्षित पकड़ने के अभियान में सहायक वन संरक्षक (ACF) अजय, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. चंद्र प्रकाश मीणा और क्षेत्रीय वन अधिकारी राज बहादुर मीणा समेत टीम के अन्य सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई। अधिकारियों और कर्मचारियों ने दिन-रात मेहनत कर रेस्क्यू अभियान को अंजाम तक पहुंचाया।

तेंदुए की लगातार गतिविधियों को देखते हुए वन विभाग ने इलाके में सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती। उप वन संरक्षक एवं उप क्षेत्र निदेशक, रणथंभौर टाइगर रिजर्व-I मानस सिंह ने प्रभावित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने परिवार को सांत्वना देते हुए हरसंभव सहयोग और सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

रेस्क्यू व्यवस्था का भी किया निरीक्षण

मानस सिंह ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए की निगरानी और रेस्क्यू के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सभी तैयारियां दुरुस्त रखने और क्षेत्र में सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए। वन विभाग ने ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से इलाके में निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद भी वन विभाग की टीमें पूरे क्षेत्र पर नजर बनाए हुए हैं।

वन विभाग ने ग्रामीणों से की सतर्क रहने की अपील

वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और किसी भी वन्यजीव की गतिविधि दिखाई देने पर खुद उसके करीब न जाएं। किसी भी तरह की वन्यजीव गतिविधि नजर आने पर तुरंत वन विभाग को सूचना देने की अपील की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed