फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चुनावों में मिली करारी शिकस्त के बाद आज से विपक्ष के हमलों का सामना करेगी 'राजे' सरकार

Mon, 05 Feb 2018 09:47 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 05 Feb 2018 09:47 AM IST
विज्ञापन
rajasthan bjp raje government will face opposition attack from today
फाइल फोटो।
भाजपा को उपचुनावों में मिली हार के बाद पार्टी को झटका लगा है। विशेषकर राजस्थान में दो लोकसभा व एक विधानसभा सीट बड़े अंतर से गंवाने के बाद वसुंधरा राजे की मुश्किल बढ़ गई है। वहीं आज से राजस्थान विधानसभा में बजट सत्र प्रारंभ हो रहा है। जहां विपक्ष की आक्रामक नीति राजे सरकार के लिए चुनौतीपूर्ण साबित होने वाली है। दरअसल कांग्रेस उपचुनावों में मिली बड़ी जीत से उत्साहित है और विधानसभा में वे मुख्यमंत्री राजे से इस्तीफे की मांग करेगी। इससे पूर्व रविवार को मुख्यमंत्री राजे ने मंत्रियों और विधायकों को पूर्ण तैयारी के साथ विधानसभा में पहुंचने के निर्देश दिए थे। 

12 फरवरी को पेश होगा बजट

rajasthan bjp raje government will face opposition attack from today
वसुंधरा राजे
राजस्थान की राजे सरकार का आखिरी बजट 12 फरवरी को मुख्यमंत्री पेश करेंगी। दरअसल इस वर्ष के अंत में राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने है। आज बजट सत्र का शुभारंभ राज्यपाल के अभिभाषण के साथ होगा। राजनीतिक जानकारों के अनुसार यह चुनावी वर्ष है और हाल ही में भाजपा को राजस्थान में उपचुनावों में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है इसलिए बजट लोक लुभावन होगा। 

हारे हुए विधायक-मंत्रियों पर होंगी निगाह

rajasthan bjp raje government will face opposition attack from today
फाइल फोटो।
अलवर, अजमेर लोकसभा व मांडलगढ़ विधानसभा के उपचुनावों में करारी हार झेलने के बाद राजस्थान भाजपा में जल्द ही बदलाव देखने को मिल सकता है। गौरतलब है ​कि इन तीनों क्षेत्रों में 14 विधायक भाजपा के है। लेकिन सभी क्षेत्रों में भाजपा कांग्रेस से काफी पीछे रही। जिसके बाद इन विधायकों के आगामी राजनीतिक भविष्यों को भी इस हार से जोड़कर देखा जा रहा है। गौरतलब है कि अलवर लोकसभा उपचुनाव में वर्तमान राज्य सरकार में मंत्री डॉ जसवंत सिंह लोकसभा प्रत्याशी थे। जिन्हें करीब दो लाख वोटों से हार का सामना करना पड़ा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों सीटें थी भाजपा के पास

rajasthan bjp raje government will face opposition attack from today
फाइल फोटो।
एक फरवरी को आए उपचुनावों के नतीजों ने भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व को भी परेशानी में डाल दिया है। क्योंकि राजस्थान में बीते चार वर्षों में हुए आठ उपचुनाव में भाजपा को छह में हार का सामना करना पड़ा है। हाल ही में हुए तीन उपचुनाव से पूर्व यह सभी सीटें भाजपा के पास थी। लेकिन उपचुनावों में कांग्रेस उम्मीदवारों को मिली बड़ी जीत के बाद यहां बदलाव की हवा महसूस की जाने लगी है। 
विज्ञापन

इसलिए भी बड़ी राजे की मुश्किलें

rajasthan bjp raje government will face opposition attack from today
वसुंधरा राजे
उपचुनावों में मिली हार के बाद अपनी ही पार्टी में मुख्यमंत्री राजे की मुश्किलें बढ़ी गई है। दरअसल भाजपा में ही राजे के विरोधी माने जाने वाले वरिष्ठ विधायक घनश्याम तिवाड़ी और कई केन्द्रीय नेता अब सक्रिय हो गए है। वहीं भाजपा आलाकमान भी लगातार राजस्थान में पार्टी प्रभारियों से लगातार फीडबैक ले रहे है। गौरतलब है कि पार्टी वरिष्ठ नेताओं में सम्मलित भूपेन्द्र यादव, ओम माथुर राजस्थान से ही सबंध रखते है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed