{"_id":"5a8cee434f1c1bca798bad9b","slug":"rajasthan-beawar-lpg-blast-case-death-toll-still-increasing","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"19 मौत के आरोपी हलवाई की भी मौत, लाशों के ढेर में तब्दील हुआ शादी समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
19 मौत के आरोपी हलवाई की भी मौत, लाशों के ढेर में तब्दील हुआ शादी समारोह
Wed, 21 Feb 2018 11:23 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 21 Feb 2018 11:23 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
ब्यावर दुखांतिका
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राजस्थान में अब तक हुए सबसे दर्दनाक हादसों में ब्यावर हादसा भी सम्मलित है। बीती 16 फरवरी को यहां के विवाह स्थल में फटे सिलेंडरों के बाद मौत का सिलसिला अब तक थमा नहीं है। इस हादसे में पुलिस ने जिस हलवाई गजेन्द्र सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया था उसने भी मंगलवार को जयपुर में दम तोड़ दिया। जिसके इस हादसे में मरने वालों की संख्या 20 हो गई है। वहीं अब तक हलवाई बताए जा रहे गजेन्द्र सिंह की मौत के बाद जांच में कठिनाई हो सकती है। क्योंकि गजेन्द्र सिंह ने पुलिस पर कई आरोप लगाए है।
पिता ने लगाए यह आरोप
2 of 5
ब्यावर
वहीं गजेन्द्र सिंह के पिता बसंत सिंह ने आरोप लगाया है कि उनका बेटा हलवाई नहीं था। अपितु वह एक निजी कंपनी में सुपरवाइजर था। गौरतलब है कि अजमेर के ब्यावर में बीते शुक्रवार की शाम को हेमंत पटनेचा के विवाह पूर्व की रस्में अदा की जा रही थी। इस दौरान गलत तरीके से दूसरे सिलेंडर में गैस भरने के दौरान विस्फोट हो गया।
48 घंटे लगे शव निकालने में
3 of 5
beawar tragedy
- फोटो : अमर उजाला
प्रत्यक्षदर्शियों के दो से अधिक सिलेंडर में विस्फोट हुए थे। जिसके बाद करीब दो दिन तक चले रेस्क्यू आॅपरेशन के बाद मलबे से सभी शव बाहर निकाले गए थे। हादसा इतना भीषण था कि जिला प्रशासन को एसडीआरएफ के बाद एनडीआरएफ और सेना की मदद भी लेनी पड़ी। वहीं हादसा स्थल को पूरा धराशायी करने के बाद ही सभी शव निकाले जा सके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे ज्यादा मृतक पीपाड़ के
4 of 5
beawar tragedy
हादसे में दूल्हे की मां सहित 19 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं कई गंभीर घायलों का इलाज अब ब्यावर, अजमेर व जयपुर के अस्पतालों में चल रहा है। इस हादसे में सबसे अधिक मौत पीपाड़ से आए लोगों की हुई थी। जानकारी के अनुसार पीपाड़ के दस, पाली के तीन व ब्यावर के सात लोगों की मौत अब तक इस हादसे में हुई है।
विज्ञापन
जांच कमेटी गठित
5 of 5
beawar gas tragedy
वहीं हादसे की जांच के लिए मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने एक जांच कमेटी गठित करने के आदेश दिए थे। इस कमेटी के अध्यक्ष राजस्व मंडल के अध्यक्ष है। वे जल्द ही एक रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपेंगे। गौरतलब है कि हादसे के कारण आसपास के एक दर्जन से अधिक मकानों को नुकसान पहुंचा था। वहीं पुलिस व जिला प्रशासन को विवाह स्थल में कई खामियां भी हादसे के बाद नजर आई थीं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।