फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लाशों के ढेर में बदला शादी वाला घर, मलबे से एक-एक कर निकल रही थीं लाशें

Sun, 18 Feb 2018 05:30 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 18 Feb 2018 05:30 PM IST
विज्ञापन
rajasthan beawar cylinder blast in marriage function
घटना स्थल, ब्यावर - फोटो : अमर उजाला
शादी समारोह की खुशियों के बीच एक इतना बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया कि शहनाई अब मातम में बदल गई है और शादी वाले घर में लाशों का ढेर लगा है। जहां से धूमधाम से बारात निकलनी थी वहां से दबी-कुचली और क्षत-विक्षत लाशें निकल रही हैं। अजमेर के ब्यावर में यह दर्दनाक हादसा कुमावत समाज भवन में हुआ, जहां मलबे से अब तक शव निकल रहे हैं। यहां मायरे के कार्यक्रम के दौरान हुए दो से अधिक सिलेंडर ब्लास्ट में भवन भर-भराकर गिर गया, जिसमें अब तक तीन मासूमों समेत 19 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों में सभी दूल्हे के रिश्तेदार थे।

छोटे से लालच की इतनी बड़ी कीमत

rajasthan beawar cylinder blast in marriage function
ब्यावर
पुलिस के अनुसार हेमंत पटलेचा के शादी समारोह के दौरान हलवाई जब गलत तरीके से सिलेंडर की रिफलिंग कर रहा था तो ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि दो मंजिला भवन का अधिकतर हिस्सा धाराशायी हो गया। 36 घंटे से जारी राहत बचाव कार्य के दौरान एक-एक कर शव निकल रहे हैं।

50 से ज्यादा लोग थे मौजूद

rajasthan beawar cylinder blast in marriage function
घटना स्थल, ब्यावर - फोटो : अमर उजाला
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि समारोह के दौरान 50 से अधिक लोग इस भवन में मौजूद थे। हादसे के बाद अब तक 19 शव निकाले जा चुके हैं। जबकि 2 से ज्यादा शव और यहां दबे होने की आशंका है। वहीं इस भीषण हादसे में दो दर्जन से अधिक लोग घायल है। इनमें से कई लोग गंभीर घायल है, जिन्हें अजमेर भी रैफर किया गया है। हादसे के बाद से पूरे शहर में अफरा-तफरी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं थमी चीख-पुकार

rajasthan beawar cylinder blast in marriage function
ब्यावर
शादी समारोह में शामिल होने के लिए दूसरे शहरों से भी लोग यहां आए थे। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में इन लोगों के परिजन घटनास्थल पहुंच रहे हैं। हादसे को हुए करीब 36 घंटे से अधिक का समय हो चुका है। लेकिन बदहवास होकर अपनों की ढूंढने का प्रयास कर रहे इन लोगों के आंसू थमने का नाम ही नहीं ले रहे। 
विज्ञापन

शव निकालने के लिए जमींदोज की इमारत

rajasthan beawar cylinder blast in marriage function
फाइल फोटो।
सिलेंडर ब्लास्ट की सूचना मिलते ही जिला कलक्टर सहित तमाम प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। पहले एसडीआरफ की टीम को मौके पर बुलाया गया। लेकिन जब बात नहीं बनी तो एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची। हादसे में क्षतिग्रस्त भवन से सभी शवों को निकालने के लिए जिला प्रशासन ने पूरे भवन को जमींदोज कर दिया । इससे पूर्व जिला प्रशासन ने आसपास के सभी मकानों को खाली कराया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed