फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मंत्री के बेटे की करतूत से सकते में प्रशासन, पुलिस दे रही जांच का आश्वासन

Thu, 21 Dec 2017 10:51 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 21 Dec 2017 10:51 AM IST
विज्ञापन
rajasthan alwar raje government minister son kidnapped a college student
पीड़ित तेजसिंह
राजनेताओं और उनके परिवारों की दबंगई की बात आते ही उत्तर प्रदेश का नाम जहन में आ जाता है। लेकिन अब ऐसे मामले राजस्थान में भी सामने आने लगे हैं। दरअसल ​एनसीआर में आने वाले अलवर में बुधवार को दिन-​दहाड़े राजस्थान सरकार में ​केबिनेट मंत्री के बेटे ने एक युवक का अपहरण कर लिया।

ये हैं मंत्री और ये हैं उनके पुत्र

rajasthan alwar raje government minister son kidnapped a college student
अस्पताल में पीड़ित
जानकारी के अनुसार सामा​न्य प्रशासन मंत्री हेमसिंह भडाना के पुत्र सुरेन्द्र सिंह ने अपने दोस्तों के साथ कॉलेज छात्र तेज​सिंह का अपहरण कर अपने घर में कैद कर लिया। इसके  बाद आरोपी सुरेन्द्र ने तेजसिंह के साथ जमकर मारपीट की। जब घटना की जानकारी तेजसिंह के परिवार को हुई तब उसके पिता व भाई मंत्री भडाना के अलवर शहर स्थित निवास पर पहुंचे। इसके बाद मंत्री के बेटे के साथ उनकी काफी बहसबाजी हुई।

काफी बहसबाजी के बाद करवाया कैद से आजाद, मामला दर्ज

rajasthan alwar raje government minister son kidnapped a college student
आरोपी सुरेन्द्र
काफी बहसबाजी के बाद उन्होंने तेजसिंह को आरोपी सुरेन्द्र की कैद से आजाद कराया। इसके बाद तेजसिंह को गंभीर हालत में अलवर के सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। शिवाजी पार्क थाना प्रभारी विनोद सामरिया को जब घटना की जानकारी मिली तब वे अस्पताल पहुंचे। इस दौरान पीड़ित के पिता ने मामला पुलिस में मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने कहा- मुझे मारा-पीटा और उठा कर ले गए

rajasthan alwar raje government minister son kidnapped a college student
मंत्री हेमसिंह अपने बेटे के साथ
वहीं पीड़ित तेजसिंह का कहना है​ कि वह मंत्री भडाना के घर के नजदीक ही किराए का कमरा लेकर पढ़ाई करता है। बुधवार दोपहर बाद अचानक मंत्री भडाना का बेटा सुरेन्द्र वह उसके दोस्त स्कॉर्पियों गाड़ी लेकर आए और उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उसे जबरन उठा कर ले गए और अपने घर में एक कमरे में कैद कर दिया। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि घटना के दौरान मंत्री हेमसिंह भडाना घर में मौजूद थे या नहीं।
 
विज्ञापन

पुत्र और उसके मंत्री पिता रहे हैं विवादों में

rajasthan alwar raje government minister son kidnapped a college student
दोस्तों के साथ आरोपी
गौरतलब है कि आरोपी सुरेन्द्र सिंह पर पूर्व में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ के आरोप लग चुके है। कुछ वर्ष पूर्व आरोपी सुरेन्द्र ने अलवर शहर की अपनाघर शालीमार सोसाइटी में नशे में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की थी। जिसके बाद से सोसाइटी का एक परिवार तो वहां से जाने पर ही मजबूर हो गया था। उस दौरान मंत्री हेमसिंह भडाना राजस्थान के खाद्य व आपूर्ति मंत्री थे। इस घटना का शोर राजस्थान विधानसभा में भी सुनाई दिया था। लेकिन उस वक्त भी पिता के रसूख के चलते आरोपी पर पुलिस ने कोई खास कार्रवाई नहीं की थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed