फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देश की नजरें अयोध्या मुद्दे पर, यहां के पत्थरों पर हो रही है राम मंदिर के लिए नक्काशी

Thu, 08 Feb 2018 03:15 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 08 Feb 2018 03:15 PM IST
विज्ञापन
ayodhya case hearing start again from today for temple stone reaching regularly
फाइल फोटो।
अयोध्या मामले से जुड़े दोनों पक्षों को उम्मीद है कि इस वर्ष के अंत तक करीब तीन दशक से जारी विवाद में फैसला आ सकता है। इसके लिए सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई हुई। हालांकि राम जन्मभूमि न्यास अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण की तैयारी वर्ष 1990 से कर रहा है।

लगातार पहुंच रहा है पत्थर

ayodhya case hearing start again from today for temple stone reaching regularly
फाइल फोटो।
मंदिर का जो प्रस्तावित डिजाइन है उसके अनुरूप यहां 1.75 लाख क्यूबिक फीट पत्थर का उपयोग होना है। इसे देखते हुए राजस्थान के भरतपुर से 18 ब्लॉक सैंडस्टोन अयोध्या पहुंचाया गया है। मंदिर निर्माण के लिए अभी तक रामसेवकपुरम में एक लाख क्यूबिक फीट पत्थर पहुंच चुका है।

नक्काशी का काम जोरों पर

ayodhya case hearing start again from today for temple stone reaching regularly
फाइल फोटो।
इन पत्थरों को अयोध्या के रामसेवकपुरम में रखवाया गया है। जहां वर्ष 1990 से पत्थरों पर नक्काशी का काम चल रहा है। इन सभी का उपयोग राम मंदिर निर्माण में किया जाना है।
गौरतलब है कि वर्ष 2015 में राम जन्मभूमि न्यास ने राम भक्तों से अपील की गई थी कि राम मंदिर के लिए पैसा दान करने के बजाय पत्थर दान करें। इसी को देखते हुए पत्थर दान किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगा दी थी रोक

ayodhya case hearing start again from today for temple stone reaching regularly
फाइल फोटो।
जानकारी के अनुसार पूर्ववर्ती समाजवादी सरकार में वाणिज्यक कर विभाग ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को हवाला देते हुए राजस्थान से आने वाले सैंडस्टोन पर रोक लगा दी थी। लेकिन इस वर्ष जून से फिर से सैंडस्टोन मंदिर निर्माण के लिए भेजे जाने का सिलसिला प्रारंभ हो गया है। इससे पूर्व वर्ष 2015 में सैंडस्टोन राजस्थान से भेजा गया था।
विज्ञापन

कुछ इस तरह का होगा मंदिर

ayodhya case hearing start again from today for temple stone reaching regularly
फाइल फोटो।
गौरतलब है कि अयोध्या में भव्य राममंदिर निर्माण प्रस्तावित है। जानकारी के अनुसार मंदिर 268 फीट लंबा, 140 फीट चौड़ा और 128 फीट उंचा होगा। मंदिर दो मंजिला बनाया जाना प्रस्तावित है। मंदिर के बारे में कहा जाता है कि यह दुनिया का सबसे भव्य मंदिर होगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed