इंटरनेट सनसनी बन चुकी मलयालम एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर से पहले भी कई युवतियां धूम मचा चुकी हैं। इन युवतियों का न तो कोई मजबूत फिल्मी बैकग्राउंड रहा और न ही इन्हें कोई जानता था। आपको मिलवाते हैं ऐसे ही इंटरनेट सेनसेशन गर्ल्स से जिन्होंने खूब सुर्खियां बंटोरी हैं। इनमें एक सब्जी वाली भी शामिल हैं, जिसने लाखों दिल जीत लिए।
सब्जी वाली ने लूटा था लाखों का दिल
नेपाल में एक सब्जी बेचने वाली उस समय सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म्स पर छा गई थी, जिस वक्त किसी ने उसकी फोटो खींचकर अपने अकाउंट पर शेयर किया था। इस युवती ने नेपाल ही नहीं बल्कि भारत में भी लाखों युवाओं का दिल लूट लिया था। इंटरनेट पर फेमस होने के बाद नेपाल का मीडिया भी इसका इंटरव्यू लेने पहुंच गया जिसके बाद इसका नाम श्रेष्ठा के रूप में सामने आया।
कजाकिस्तान की वो क्यूट वॉलीबॉल प्लेयर
साल 2014 में ताइवान एशियन अंडर 19 वुमन वॉलीबॉल चैंपियनशिप में कजाकिस्तान की वॉलीबॉल प्लेयर सबीना अल्तीबेनकोवा ने मैच के दौरान अपने क्यूट एक्सप्रेशंस से करोड़ों लोगों को अपना दीवाना बना डाला था। भारत में भी सबीना के फोटोज को सोशल मीडिया पर बहुत शेयर किया गया था और लड़के तो बस वॉलीबॉन प्लेयर ही बन जाना चाह रहे थे।
एक एड से ही छा गई ये 4जी गर्ल
प्रिया वॉरियर की ही तरह एयरटेल के विज्ञापन में आने वाली 4जी गर्ल साशा छेत्री भी इसी तरह रातों रात फेमस हो गई थी। मूलत:उत्तराखंड की रहने वाली साशा इतनी फेमस हो गई थी कि एयरटेल ने लगभग अपने हर विज्ञापन में इन्हें साइन कर लिया था।
ढिंचेक पूजा ट्रेंड होने के साथ खूब हुई ट्रॉल
ढिंचेक पूजा अपनी किसी फोटो के कारण चर्चा में नहीं आई, बल्कि वह अपने अजीबोगरीब गानों की वजह से चर्चा में आई और लोगों के गुस्से का शिकार हो गई। पूजा के रैप सॉन्ग सुनने के बाद लोगों ने इन्हें खूब ट्रॉल किया, लेकिन इसके साथ ही पूजा को फेम भी मिलता ही चला गया और उनके यू ट्यूब पर गानों को करोड़ों लोगों ने देखा भी। नतीजा ये रहा कि पूजा को बिग बॉस के घर में भी वाइल्ड कार्ड एंट्री मिल गई।