क्या कोई चायवाला भी सोशल मीडिया पर इतना फेमस हो सकता है कि रातों-रात लाखों लड़कियों के दिल की धड़कन बन जाए। जी हां, एेसा हुआ है। फिलहाल मलयाली एक्ट्र्रेस प्रिया वारियर और उनके वीडियो में दिखाई दे रहे एक्टर रोशन अब्दुल रउफ अपने एक्सप्रेशंस के दम पर लड़कियों के बीच काफी फेमस हो रहे हैं। जहां लड़कों का क्रश प्रिया है तो वहीं लड़कियां उनके को-एक्टल अब्दुल से दिल लगा बैठी हैं। ऐसे ही एक्सप्रेशंस और लुक्स ने रातों रात कइयों को स्टार बना दिया, जिनका पहले न तो किसी ने नाम सुना था और न ही कोई उन्हें जानता था।
फिटनेस फ्रीक आईपीएस को दिखाया था प्यार
वैसे तो देश में खूब आईपीएस आॅफिसर्स हैं मगर मध्य प्रदेश कैडर के आईपीएस सचिन अतुलकर अपने लुक्स और बॉडी की वजह से सोशल मीडिया पर रातों रात स्टार बन गए थे।
योग दिवस की तस्वीरों से हुए थे फेमस
अतुलकर की कुछ तस्वीरे एकबार योग दिवस के मौके पर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई जिसके बाद तो इनके काफी लोग फैन बन गए। फिटनेस फ्रीक होने के साथ साथ अतुलकर काफी स्पोर्टी भी हैं और वो क्रिकेट काफी अच्छा खेलते हैं।
ये जनाब खुद होने लगे सर्च
ट्रिवागो गाय के नाम से सोशल मीडिया पर खूब फेमस हुए। अभिनव कुमार दरअसल न तो कोई एक्टर है और न ही कोई मॉडल फिर भी आज वो अपनी कंपनी के विज्ञापनों का मुख्य चेहरा बन गए हैं। ये पूछते हैं कि क्या आपने कभी अॉनलाइन होटल सर्च किया है? लेकिन ये खुद सर्च होने लगे।
ट्र्रॉल भी हुए और फेमस भी
अभिनव होटल बुकिंग वेबसाइट ट्रिवागों के लिए महज एक कर्मचारी ही थे और उन्हें कंपनी ने भारत में बिजनेस डिवेलपमेंट हैड का जिम्मा सौंपा था। ट्रिवागो ने अभिनव का भी वैसे ही इस्तेमाल किया जैसा कि उसने अपने अन्य एड कैंपेंस के दौरान दूसरे देशों में किया था। अभिनव को ही कंपनी ने अपने विज्ञापन का चेहरा बना दिया और कंपनी के साथ साथ अभिनव की भी लोकप्रियता की गाड़ी दौड़ पड़ी।