{"_id":"599e80d64f1c1b14098b484f","slug":"now-this-royal-train-is-going-to-be-history","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राजसी ठाठबाट का अहसास कराती ये शाही ट्रेन अब दौड़ेगी इतिहास के पन्नों में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजसी ठाठबाट का अहसास कराती ये शाही ट्रेन अब दौड़ेगी इतिहास के पन्नों में
Thu, 24 Aug 2017 01:55 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 24 Aug 2017 01:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
पैलेस अॉन व्हील्स
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत के पूर्व राजपरिवारों का राजसी अंदाज हमेशा से ही लोगों के आकर्षण का केन्द्र रहा है। चाहें वे राजघराने राजपुताना के हों या फिर हैदराबाद के निजाम। भारत के इन्हीं राजघरानों की शानो-शौकत और सबंधित पर्यटक स्थलों तक पर्यटकों की पहुंच बनाने के लिए देश में कई शाही ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इनमें प्रमुख ट्रेन रही है पैलेस आॅन व्हील्स। दुनिया की चुनिंदा शाही ट्रेनों में सम्मलित इस ट्रेन की अब विदाई होने को है।
शानो-शौकत से है लबरेज
2 of 6
फाइल फोटो।
आगामी छह सितंबर से इसके स्थान पर रॉयल राजस्थान आॅन व्हील्स को चलाया जाएगा। लेकिन पैलेस आॅन व्हील्स की भव्यता और इसके सफल संचालन ने यह साबित किया है देशी-विदेशी पर्यटकों की यह खासी पसंद रही है।
इस ट्रेन का हर सैलून है खास
3 of 6
फाइल फोटो।
इसके आलीशान सैलून, रॉयल बार और लजीज व्यंजन के साथ राजस्थान की कला संस्कृति और दुनिया के मानचित्र में पहचान रखने वाले पर्यटन स्थलों तक यह ट्रेन पर्यटकों को पहुंचाती रही है। इस ट्रेन का संचालन अभी आरटीडीसी की ओर से किया जाता रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
कला व संस्कृति से कराया जाता है रुबरू
4 of 6
फाइल फोटो।
दिल्ली के सफदरजंग स्टेशन से इस ट्रेन की यात्रा की शुरुआत होती हैं। इसके बाद सात दिन तक यह ट्रेन पर्यटकों को राजस्थान के विभिन्न पर्यटक स्थलों के साथ आगरा के ताजमहल तक भी ले जाती है। इस ट्रेन को जब 1980 में प्रारंभ किया गया था तब इसमें इस्तेमाल होने वाले कोच वे थे जो राजपूत राजाओं के लिए विशेष तौर पर बनवाए गए थे।
विज्ञापन
आकर्षित करती रही है भव्यता
5 of 6
फाइल फोटो।
इसके बाद भारत में जैसे-जैसे रेलवे में परिवर्तन आए उसी आधार पर इसके शाही कोचों में भी बदलाव किए गए। लेकिन इनकी भव्यता को अभी तक सहेज कर रखा गया है। वर्तमान में पैलेस आॅन व्हील के कोच आधुनिकता से परिपूर्ण है। लेकिन इनमें राजसी ठाठबाट की कोई कमी नहीं है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।