{"_id":"5a056abd4f1c1b69678ba827","slug":"now-rajput-woman-come-forwored-for-protests-on-padmavati","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पद्मावती के 'घूमर' पर बवाल, राजपूती महिलाएं बोलीं- महारानी नहीं करती थी 'मुजरा'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पद्मावती के 'घूमर' पर बवाल, राजपूती महिलाएं बोलीं- महारानी नहीं करती थी 'मुजरा'
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 10 Nov 2017 02:44 PM IST
विज्ञापन
दीपिका पादुकोण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' की कहानी को लेकर घमासान जारी है। अब फिल्म के एक गाने 'घूमर' पर भी बवाल शुरू हो गया है। दिखाए जाने वाले रीति-रिवाजों पर भी सवाल उठने लगे हैं। पूर्व राजघरानों और राजपूत समाज की महिलाओं ने भी इसका विरोध विरोध किया है। महिलाओं का कहना है कि महारानी सबके सामने 'मुजरा' नहीं करती।
जो दिखाया वो सही नहीं है
padmavati
फिल्म के विरोध में आज राजपूती महिलाओं ने प्रेस कांफ्रेंस की। महिलाओं ने फिल्म में अब तक जो पोस्टर और ट्रेलर रिलीज हुए हैं, उन पर विरोध जताया है। महिलाओं का कहना है कि फिल्म में जो दिखाया गया है वो सही नहीं है। उनका कहना है कि महारानी कभी 'मुजरा' नहीं करती।
32 हजार क्षत्राणियां आगे आएंगी
दीपिका पादुकोण
महिलाओं ने सरकार से प्री-स्क्रिनिंग की मांग की। उनका कहना है कि फिल्म को पहले समाज की कमेटी को दिखाया जाए। जिन सीन्स पर आपत्ति है, उन्हें हटाया जाए, सहमति पर ही रिलीज हो। विरोध में अब 32000 हजार क्षत्राणियां आगे आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
इतिहास को पहुंचाई है ठेस
दीपिका पादुकोण
उधर भरतपुर के पूर्व राजपरिवार के सदस्य और विधायक विश्वेंद्र सिंह ने कहा कि इतिहास से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मर्दों के सामने घूमर की प्रस्तुति देकर भंसाली ने इतिहास को ठेस पहुंचाई है, सरकार को फिल्म पर रोक लगानी चाहिए।
विज्ञापन
ये है फिल्म में...
दीपिका पादुकोण
गौरतलब है कि फिल्म में पद्मावती का किरदार दीपिका पादुकोण, अलाउद्दीन खिलजी का किरदार रणवीर सिंह और राजा रतन सिंह का किरदार शाहिद कपूर निभा रहे हैं।