फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'48 कट' वाली इस फिल्म के प्रमोशन में कुछ यूं जुटे हुए हैं नवाज

Fri, 04 Aug 2017 03:55 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 04 Aug 2017 03:55 PM IST
विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui promoted the film
राजस्थानी साफे में नवाजुद्दीन - फोटो : अमर उजाला
सेंसर बोर्ड की कैंची की मार खाने वाली फिल्म बाबूमोशाय बंदूकबाज का प्रमोशन तेजी से किया जा रहा है। फिल्म के प्रमोशन शेड्यूल में स्टार नवाजुद्दीन सिद्दकी बिजी हैं। वे अलग अलग जगह फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। बोल्ड सब्जेक्ट की इस फिल्म के लिए वे कॉलेज और कैफे में भी एप्रोच कर रहे हैं। यहां नवाज साफा पहनकर राजस्थानी लुक में नजर आए।

जमकर ली फैंस ने सेल्फी, नवाज भी रहे तैयार

Nawazuddin Siddiqui promoted the film
फैंस के साथ सेल्फी खिंचवाते नवाजुद्दीन - फोटो : अमर उजाला
नवाजुद्दीन सिद्दकी शुक्रवार को जयपुर पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी आगामी फिल्म बाबूमोशाय बंदूकबाज को लेकर अपने फैंस से बात की। उन्होंने फैंस को फिल्म के बारे में बताया। फिल्म का जमकर प्रमोशन किया। इसके लिए वे एक निजी कॉलेज भी पहुंचे। नवाजुद्दीन की मौजूदगी ने फैंस में उत्साह भर दिया। उनके साथ फिल्म में बिदिता बेग भी किरदार निभा रही हैं। इस दौरान फैंस ने नवाज के साथ जमकर सेल्फी ली।


 

नवाज की एंट्री के साथ ही फैंस में मच गया कौतूहल

Nawazuddin Siddiqui promoted the film
कैम्पस में घूमते नवाज व दूसरे कलाकार - फोटो : अमर उजाला
नवाजुद्दीन का क्रेज लोगों में देखने को मिला। नवाज के साथ फोटो खिंचवाने व ऑटोग्राफ लेने के लिए फैंस में होड़ लगी रही। लड़कों के साथ ही लड़कियां भी काफी उत्साहित नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये बंदूकबाज पहले आया था माइकल के लिए

Nawazuddin Siddiqui promoted the film
प्रमोशन के दौरान बातचीत करते नवाजुद्दीन - फोटो : अमर उजाला
नवाजुद्दीन का जयपुर टूर चंद दिनों दूसरी बार हो रहा है। इससे पहले वे टाइगर श्राफ के साथ अपनी फिल्म मुन्ना माइकल का प्रमोशन करने आए थे। मुन्ना माइकल में नवाजुद्दीन के अभिनय को काफी सराहा गया है।
विज्ञापन

सेंसर के कट के कारण चर्चा में आ चुकी है ये फिल्म

Nawazuddin Siddiqui promoted the film
नवाजुद्दीन के फैंस - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी की आने वाली फिल्म 'बाबूमोशाय बंदूकबाज' को सेंसर बोर्ड ने 48 कट दिए है। हाल ही में सर्टिफिकेट के लिए फिल्म को सेंसर बोर्ड को दिखाया गया जिसमें सेंसर बोर्ड ने कहा है कि मेकर्स को फिल्म रिलीज करनी है और सर्टिफिकेट चाहिए तो 48 कट लगाने होंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed