फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम कल करेंगे देश की सबसे आधुनिक रिफाइनरी का 'कार्य शुभारंभ'

Mon, 15 Jan 2018 09:58 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 15 Jan 2018 09:58 AM IST
विज्ञापन
narendra modi rajasthan will lay foundation of barmer refinery
फाइल फोटो।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को देश की सबसे आधुनिकतम ​रिफाइनरी का कार्य शुभारंभ करेंगे। राजस्थान के बाड़मेर जिले के पचपदरा में बनने जा रही यह रिफाइनरी अब तक विवादों में रही है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कार्यक्रम का नाम भी ऐन वक्त पर बदल दिया गया है। राजस्थान सरकार की ओर से छपवाए गए इस कार्यक्रम के आमंत्रण पत्र में शिलान्यास के स्थान पर कार्य शुंभारंभ कर दिया गया है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने साधा निशाना

narendra modi rajasthan will lay foundation of barmer refinery
फाइल फोटो।
 गौरतलब है कि राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर कहा थ कि इस रिफाइनरी का​ शिलान्यास वर्ष 2013 में तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी कर चुकी है। माना जा रहा है कि इस पत्र के बाद भी भाजपा सरकार ने कार्यक्रम का नाम बदला है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का कहना है कि कार्यक्रम का नाम राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के ​फेस सेविंग के लिए किया गया है। 

43 हजार करोड़ है लागत

narendra modi rajasthan will lay foundation of barmer refinery
फाइल फोटो।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार दोपहर 12.30 बजे पचपदरा में इस रिफाइनरी का कार्य शुभारंभ करेंगे। करीब 43 हजार करोड़ के लागत से बनने वाली इस रिफाइनरी का काम चार वर्ष में पूर्ण होगा। इस रिफाइनरी के साथ पेट्रोकेमिकल कॉम्लपेक्स भी बनाया जा रहा है। जो इस रिफाइनरी की विशेष बात है। रिफाइनरी एचपीसीएल और राजस्थान सरकार के संयुक्त उपक्रम के तहत बनाई जा रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

दस हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

narendra modi rajasthan will lay foundation of barmer refinery
फाइल फोटो।
जानकारी के अनुसार जब यह रिफाइनरी प्रारंभ हो जाएगी तब इससे करीब दस हजार लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष तौर पर रोजगार मिलेगा। बीएस—6 मानक पर आधारित इस रिफाइनरी से राजस्थान से निकलने वाला क्रूड आॅयल रिफाइन होगा। अब तब बाड़मेर के तेल कुंओं से निकल रहा कच्चा आॅयल रिफाइन होने ​के लिए गुजरात भेजा जाता है। गौरतलब है कि पचपदरा में रिफाइनरी लगाने की कवायद पूववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा प्रारंभ की गई थी।
विज्ञापन

राज्य सरकार कर रही प्रयास

narendra modi rajasthan will lay foundation of barmer refinery
फाइल फोटो।
इस ​​रिफाइनरी के कार्य शुभारंभ से वर्तमान सरकार राजनीतिक लाभ लेने का भी प्रयास कर रही है। गौरतलब है कि इस माह के अंत में तीन महत्वपूर्ण उपचुनाव के लिए मतदान होना है। इसलिए राजनीतिक जानकारों के अनुसार रिफाइनरी के लाभ और पीएम मोदी के कार्यक्रमों को भाजपा सरकार उपचुनाव में जरुर भुनाने का प्रयास करेगी। राजस्थान की अलवर, अजमेर लोकसभा व मांडलगढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए 29 जनवरी को मतदान होना है।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed