{"_id":"5a584db14f1c1be6408b45a6","slug":"narendra-modi-name-in-bjp-star-campaigner-list-for-rajasthan-by-poll","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उपचुनाव भी पीएम मोदी के भरोसे लड़ेगी भाजपा, स्टार प्रचारकों में हैं पहले नंबर पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपचुनाव भी पीएम मोदी के भरोसे लड़ेगी भाजपा, स्टार प्रचारकों में हैं पहले नंबर पर
Fri, 12 Jan 2018 11:31 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 12 Jan 2018 11:31 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गुजरात विधानसभा चुनाव की जीत का श्रेय भाजपा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देती है। लेकिन यहां पार्टी को जीत के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी थी। अब राजस्थान में होने जा रहे तीन महत्वपूर्ण उपचुनाव के लिए पार्टी की रणनीति ने स्पष्ट कर दिया है कि अब उपचुनाव भी पीएम मोदी के भरोसे ही लड़ा जाएगा। दरअसल भाजपा ने उपचुनावों के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है, जिसमें नरेन्द्र मोदी का नाम भी सम्मलित हैं। लेकिन विपक्षियों ने निशाना साधना प्रारंभ कर दिया है कि भाजपा के पास नेताओं की कमी है इसलिए उपचुनाव में भी पीएम प्रचार करेंगे।
40-40 नाम हैं शामिल
2 of 5
फाइल फोटो।
कांग्रेस और भाजपा दोनों ने बृहस्पतिवार को 40-40 स्टार प्रचारकों वालों सूची जारी की। लेकिन दोनों की सूची में विशेष बात यह है कि जहां कांग्रेस उपचुनाव के लिए राहुल गांधी की मदद नहीं लेगी, वहीं भाजपा पीएम मोदी और अमित शाह से प्रचार करवा सकती है। इसके अतिरिक्त भाजपा अलवर, अजमेर लोकसभा व मांडलगढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए सात केन्द्रीय मंत्रियों का भी सहारा लेगी। जबकि कांग्रेस की स्टार प्रचारकों की लिस्ट में राजस्थान के ही नेताओं को तरजीह दी गई है।
अभी तय नहीं कार्यक्रम
3 of 5
फाइल फोटो।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस माह दो बार राजस्थान आ रहे है। वे जहां 16 जनवरी को बाड़मेर के पचपदरा में रिफाइनरी का शिलान्यास करेंगे। वहीं 22 जनवरी को झुंझुंनू में एक कार्यक्रम में सम्मलित होंगे। हालांकि पीएम मोदी को उपचुनाव वाले क्षेत्रों में रैली का कोई कार्यक्रम नहीं है। लेकिन माना जा रहा है उपचुनाव के लिए वे दोनों कार्यक्रम स्थलों पर होने वाली जनसभाओं से अवश्य कुछ कहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा को मिल रही टक्कर
4 of 5
फाइल फोटो।
राजनीतिक जानकारों का कहना है कि भाजपा को गुजरात विधानसभा के नतीजों के बाद रणनीति में बदलाव करना पड़ा है। चूंकि राजस्थान गुजरात का पड़ौसी राज्य है इसलिए माना जा रहा है कि गुजरात चुनाव के नतीजों का असर राजस्थान में होने जा रहे उपचुनाव के नतीजों में पड़ना तय है। इसी के चलते भाजपा ने इन उपचुनावों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा भी नामांकन की अंतिम तिथि से दो दिन पूर्व ही की है। साथ ही भाजपा पर अब वंशवाद और जातिवाद के भी आरोप लग रहे है।
विज्ञापन
29 जनवरी को मतदान
5 of 5
फाइल फोटो।
राजस्थान में होने जा रहे उपचुनावों के लिए 29 जनवरी को मतदान होना है। अब तक करीब 62 प्रत्याशी मैदान में है। लेकिन 15 जनवरी तक नामांकन वापस लिए जा सकते है। इसलिए कितने प्रत्याशी दो लोकसभा व एक विधानसभा चुनाव के लिए मैदान में होंगे यह अभी कहा नहीं जा सकता। कांग्रेस ने अलवर से पूर्व सांसद डॉ करण सिंह, अजमेर से डॉ रघु शर्मा को उम्मीदवार बनाया हैं जबकि मांड़लगढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए विवेक धाकड़ उम्मीदवार होंगे। वहीं भाजपा ने अलवर से डॉ जसवंत, अजमेर से रामस्वरुप लांबा व मांडलगढ़ से शक्ति सिंह को उम्मीदवार बनाया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।