फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Teacher Recruitment-2025: HC maintains interim stay on appointments grants 2 weeks extension Staff Selection

शिक्षक भर्ती-2025: हाईकोर्ट ने नियुक्तियों पर अंतरिम रोक रखी बरकरार, कर्मचारी चयन बोर्ड को 2 सप्ताह की मोहलत

Tue, 25 Aug 2026 08:10 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 25 Aug 2026 08:10 PM IST
सार

राजस्थान हाईकोर्ट ने तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती-2025 लेवल-वन में सफल अभ्यर्थियों की नियुक्तियों पर लगी अंतरिम रोक बढ़ा दी है। कर्मचारी चयन बोर्ड को जवाब दाखिल करने के लिए दो सप्ताह का समय मिला है। विवादित प्रश्नों और उत्तर कुंजी पर मामला है।

 

विज्ञापन
Teacher Recruitment-2025: HC maintains interim stay on appointments grants 2 weeks extension Staff Selection
राजस्थान उच्च न्यायालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान उच्च न्यायालय ने तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती-2025 के लेवल-वन में सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने पर लगी अंतरिम रोक को आगे बढ़ा दिया है। अदालत ने राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड को जवाब दाखिल करने के लिए दो सप्ताह का समय दिया है। तब तक सफल अभ्यर्थियों की नियुक्तियों पर रोक यथावत रहेगी।

विज्ञापन


बोर्ड को जवाब दाखिल करने के लिए दो सप्ताह का समय
जस्टिस समीर जैन की पीठ के समक्ष मामले की सुनवाई के दौरान कर्मचारी चयन बोर्ड ने अपना पक्ष रखने के लिए अदालत से अतिरिक्त समय मांगा। याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता रामप्रताप सैनी ने दलील दी कि यदि इस चरण में अभ्यर्थियों को नियुक्तियां दे दी जाती हैं तो तीसरे पक्ष के अधिकार उत्पन्न हो जाएंगे। बाद में भर्ती प्रक्रिया में किसी तरह का संशोधन या बदलाव करना मुश्किल हो जाएगा। याचिकाकर्ताओं की दलीलों को ध्यान में रखते हुए अदालत ने कर्मचारी चयन बोर्ड को जवाब दाखिल करने के लिए दो सप्ताह का समय दिया और तब तक नियुक्तियों पर लगी अंतरिम रोक को बरकरार रखा।
विज्ञापन


पढे़ं:  कूनो में फिर गायब हुई मादा चीता निर्वा, 500 मीटर के सिग्नल ने बढ़ाई वन विभाग की चिंता; पांच टीमें उतरीं
विज्ञापन
विज्ञापन


विवादित प्रश्नों और उत्तर कुंजी पर आपत्ति
मामला भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र और अंतिम उत्तर कुंजी से जुड़ा है। याचिकाकर्ताओं ने परीक्षा के 17 प्रश्नों के उत्तरों पर कर्मचारी चयन बोर्ड के समक्ष आपत्तियां दर्ज कराई थीं। बोर्ड ने इनमें से 11 प्रश्नों को निरस्त कर दिया, जबकि शेष प्रश्नों के उत्तरों को सही माना। याचिका में आरोप लगाया गया है कि आपत्तियों का निस्तारण विषय विशेषज्ञों की राय लिए बिना किया गया। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि प्रश्नों को निरस्त करने और उत्तरों में संशोधन से कटऑफ और मेरिट सूची प्रभावित होती है। अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र तैयार करने वाली समिति की जवाबदेही तय करने की मांग भी की है।

भर्ती प्रक्रिया की स्थिति
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने 6 नवंबर 2025 को तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती लेवल-वन के करीब पांच हजार पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी। लिखित परीक्षा 17 जनवरी 2026 को आयोजित की गई थी। इसके बाद 15 जून को अंतिम उत्तर कुंजी जारी की गई। बोर्ड ने 11 जून 2026 को परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित किया था। फिलहाल सफल अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया चल रही है। हालांकि, उच्च न्यायालय के अंतरिम आदेश के चलते सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति नहीं दी जा सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed