फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Viral Video: Claimed to Be From Delhi Turns Out to Be From Jaipur Incident Happened on August 3

राजस्थान: जिस वीडियो को दिल्ली का बताकर मचा हंगामा, वो निकला जयपुर का; तीन अगस्त की घटना अब हुई वायरल

Tue, 25 Aug 2026 06:04 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 25 Aug 2026 06:04 PM IST
सार

जयपुर में तीन अगस्त को राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदर्शन के दौरान पुलिस लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का वीडियो सोशल मीडिया पर दिल्ली के आरक्षण हटाओ आंदोलन का बताकर वायरल किया गया। पड़ताल में वीडियो जयपुर के कालवाड़ पुल का निकला।

विज्ञापन
Rajasthan Viral Video: Claimed to Be From Delhi Turns Out to Be From Jaipur Incident Happened on August 3
वीडियो से ली गई तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर दिल्ली में आयोजित ‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ का बताकर वायरल किया जा रहा एक वीडियो वास्तव में राजस्थान की राजधानी जयपुर का है। डिजिटल पड़ताल में सामने आया है कि वायरल वीडियो तीन अगस्त 2026 को जयपुर में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई का है। पुराने वीडियो को अब गलत संदर्भ और भ्रामक दावे के साथ सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा है।

विज्ञापन



दिल्ली का बताकर वायरल किया वीडियो
हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें पुलिस उग्र भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल करती नजर आ रही है। वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि यह 21 अगस्त को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित ‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ के दौरान हुई झड़प का दृश्य है। ऑनलाइन अभियान ‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ के तहत 21 अगस्त को जंतर-मंतर और 23 अगस्त को कनॉट प्लेस में जाति आधारित आरक्षण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन आयोजित किए गए थे। इसी घटनाक्रम से जोड़कर पुराने वीडियो को दिल्ली का बताकर साझा किया जा रहा है।
विज्ञापन


तीन अगस्त को जयपुर में हुआ था प्रदर्शन
डिजिटल पड़ताल के अनुसार, यह वीडियो कम से कम पांच अगस्त से ही इंटरनेट पर उपलब्ध है। उस समय भी कई सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने इसे साझा किया था। जांच में सामने आया कि वास्तविक घटना तीन अगस्त की है। उस दिन श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के सदस्यों ने यूजीसी इक्विटी रेगुलेशन 2026 के विरोध में जयपुर में ‘सवर्ण न्याय यात्रा’ नाम से विरोध मार्च निकाला था। प्रदर्शनकारी इस नियम को तत्काल वापस लेने की मांग कर रहे थे। विरोध मार्च कालवाड़ पुल के पास से होते हुए कलेक्टर सर्किल की ओर बढ़ रहा था। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की ओर से लगाए गए बैरिकेड पार करने का प्रयास किया। इसे लेकर पुलिस और करणी सेना के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  डूंगरपुर में जर्जर स्कूल की छत भरभराकर गिरी, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड़ा हादसा

पुलिस ने किया था लाठीचार्ज और जल तोपों का इस्तेमाल
प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया। इसके साथ ही लाठीचार्ज भी किया गया। वायरल वीडियो में इसी दौरान के दृश्य दिखाई दे रहे हैं।


कालवाड़ पुल से भी हुआ वीडियो का मिलान
वीडियो की लोकेशन की पुष्टि के लिए कालवाड़ पुल के आसपास मौजूद सड़कों, इमारतों और अन्य ढांचों का गूगल स्ट्रीट व्यू के माध्यम से मिलान किया गया। वीडियो में दिखाई देने वाले स्थान और जयपुर के कालवाड़ पुल के आसपास का भौगोलिक ढांचा एक-दूसरे से मेल खाता है।

इस पड़ताल से स्पष्ट होता है कि वायरल वीडियो दिल्ली में 21 अगस्त को हुए ‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ का नहीं, बल्कि तीन अगस्त को जयपुर में हुए करणी सेना के प्रदर्शन के दौरान की पुलिस कार्रवाई का है। पुराने वीडियो को नए घटनाक्रम से जोड़कर सोशल मीडिया पर भ्रामक दावे के साथ प्रसारित किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed