फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राजधानी के बाजार रात में भी हुए गुलजार, ऐसी है यहां मकर संक्रांति की बहार

Sat, 13 Jan 2018 08:13 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 13 Jan 2018 08:13 PM IST
विज्ञापन
makar sankranti festival 2018 in rajasthan
मकर संक्रांति पर सजे जयपुर के बाजार - फोटो : amar ujala
राजस्थान सहित देश के कई हिस्सों में कल धूमधाम से मकर संक्रांति का त्यौहार मनाया जाएगा। इसी की तैयारियों में आज जयपुर शहर का माहौल ऐसा था कि सड़कों पर पैदल चलना भी दूभर हो गया। पतंग, चरखी, मांझा, तिल से बनी मिठाइयों की खरीददारी करने के लिए लोगों का हूजुम सड़कों पर उमड़ पड़ा। बाजारों की रौनक देखकर ऐसा लगा ​जैसे रात में भी दिन हो गया हो।

दुकानों पर पतंग खरीदने के लिए करते रहे इंतजार

makar sankranti festival 2018 in rajasthan
मकर संक्रांति पर सजे जयपुर के बाजार - फोटो : amar ujala
जयपुर के मुख्य बाजारों में शुमार जौहरी बाजार स्थित हल्दियों के रास्ते में सैकड़ों दुकानें यहां आज पतंग और मांझे से सजी हुई ​थी। यहां आने वाला हर शख्स आज अपनी पसंद की पतंग और मांझा खरीद रहा था। भले ही उसे दुकान पर भीड़ के चलते कई घंटों तक इंतजार ही क्यों ना करना पड़े।

300 से 3000 तक बिकी मांझे की चरखी

makar sankranti festival 2018 in rajasthan
मकर संक्रांति पर सजे जयपुर के बाजार - फोटो : amar ujala
बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक मकर संक्रांति के त्यौहार की तैयारियों में जुटा था। शहर के किशनपोल बाजार, छोटी-बड़ी चौपड़, बाबा ​हरिश्चंद्र मार्ग, चौड़ा रास्ता सहित रामगंज बाजार में मिठाइयां और पतंग-डोर खरीदने वालों की भीड़ लगी हुई थी। यहां 100 रुपए से लेकर 200 रुपए कोड़ी(20 पतंग) का भाव देखा गया। वहीं मांझे की चरखी 300 से लेकर 3000 रुपए तक बिक रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटकों ने भी की पतंगबाजी

makar sankranti festival 2018 in rajasthan
सिटी पैलेस में पतंगबाजी - फोटो : amar ujala
जयपुर के पूर्व राजपरिवार से जुड़े सिटी पैलेस में भी पर्यटकों की अच्छी आवाजाही रही। यहां आने वाले लोगों के लिए पतंगबाजी की व्यवस्था भी की गई। इसके तहत कई पर्यटकों ने आसमान में खूब रंगबिरंगी पतंगे उड़ाकर मकर संक्रांति के त्यौहार का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

सड़कों पर रेंग-रेंगकर चलते रहे वाहन

makar sankranti festival 2018 in rajasthan
अल्बर्ट हॉल के सामने लगी वाहनों की कतार - फोटो : amar ujala
जयपुर शहर में आज आम दिनों की बजाय भीड़ अधिक रही। ऐसे में वाहन चालकों भी खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। परकोटे के साथ-साथ शहर के बाहरी हिस्से में भी सड़कों पर वाहनों की कतारें लगी रहीं। इसके चलते यहां वाहन रेंग-रेंगकर ही चलते दिखाई दिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed