फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajasthan: लोकरंग महोत्सव का समापन, तस्वीरों में देखें विभिन्न राज्यों के कलाकारों की रंगारंग प्रस्तुति

Fri, 21 Oct 2022 12:17 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Fri, 21 Oct 2022 12:17 PM IST
सार

Rajasthan: लोकरंग महोत्सव का समापन, तस्वीरों में देखें 22 राज्यों के कलाकारों की रंगारंग प्रस्तुति

विज्ञापन
Lokrang Festival concludes in Jaipur where folk artist performed
लोकरंग कार्यक्रम में प्रस्तुति देती कलाकार - फोटो : Social Media

जयपुर शहर के जवाहर कला केंद्र में 11 दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम 'लोक रंग' का गुरुवार को समापन हो गया। इस लोक उत्सव में 22 राज्यों के कलाकारों ने भाग लिया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि कला और संस्कृति मंत्री बीडी कल्ला भी मौजूद रहे।

Lokrang Festival concludes in Jaipur where folk artist performed
लोक नृत्य करती नृत्यांगना - फोटो : Social Media

जवाहर कला केंद्र की अतिरिक्त महानिदेशक प्रियंका जोधावत ने बताया कि 22 राज्यों के करीब 1500 कलाकारों ने 10 अक्टूबर से शुरू हुए लोक रंग कार्यक्रम में हिस्सा लिया। राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, गुजरात, झारखंड, जम्मू और कश्मीर, नागालैंड और गोवा सहित विभिन्न राज्यों के कलाकारों की ओर से संयुक्त रूप से 'भारत मिलन' नामक एक ग्रैंड फिनाले सिम्फनी प्रस्तुत की गई।

Lokrang Festival concludes in Jaipur where folk artist performed
दुर्गा के अवतार में कलाकार - फोटो : Social Media
कार्यक्रम की शुरुआत राजस्थान के पारंपरिक मंगनियार समुदाय के गायक गाजी खान और उनकी टीम के प्रदर्शन से हुई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Lokrang Festival concludes in Jaipur where folk artist performed
22 राज्यों के कलाकारों ने दी प्रस्तुति - फोटो : Social Media

कार्यक्रम में नागालैंड का हॉर्नबिल नृत्य, राजस्थान का घूमर, झारखंड का छऊ नृत्य और गुजरात का सिद्दी गोमा और पंजाब का भांगड़ा भी प्रस्तुत किया गया। इस दौरान प्रमुख सचिव कला एवं संस्कृति गायत्री राठौड़, अतिरिक्त महानिदेशक (एसीबी) दिनेश ने भी मौजूद रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed