फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2022: इस बार राजस्थान में मनाएं दीपों का त्यौहार, ताउम्र याद रहेगी इन खूबसूरत शहरों की रौनक

Thu, 20 Oct 2022 11:48 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 20 Oct 2022 11:48 AM IST
सार

Diwali 2022: इस बार राजस्थान में मनाएं दीपों का त्यौहार, ताउम्र याद रहेगी इन खूबसूरत शहरों की रौनक

विज्ञापन
Diwali 2022 Celebrate the festival of Diwali in these cities of Rajasthan read more in hindi
राजस्थान में मनाइए दीपो का त्यौहार - फोटो : सोशल मीडिया
देशभर में हर साल दीवाली का त्यौहार काफी धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाता है। आकर्षक रोशनियों से गुलजार घर और बाजार लोगों का मन मोह लेते हैं। तो वहीं, इस मौके पर होने वाली आतिशबाजी की बात ही कुछ और है। लेकिन अगर दीपावली का पर्व किसी जगह सबसे अनोखे रूप में मनाया जाता है तो वो है राजस्थान। जैसे ब्रज की होली, बंगाल की दुर्गा पूजा प्रसिद्ध है उसी तरह राजस्थान के कुछ शहर दीपों के उत्सव के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध हैं। हर साल इन शहरों में दीपोत्सव मनाने के लिए देश-विदेश से लोग राजस्थान पहुंचते हैं। आइए आपको दीवाली उत्सव के लिए प्रसिद्ध राजस्थान के उन शहरों के बारे में बताते हैं।

 
Diwali 2022 Celebrate the festival of Diwali in these cities of Rajasthan read more in hindi
जोधपुर में होती है आकर्षक आतिशबाजी (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
जोधपुर 
राजस्थान का जोधपुर जिला सूर्य नगरी के रूप में जाना जाता है। ऐतिहासिक इमारतें इस शहर की पहचान है। हर साल बड़ी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक जोधपुर की सैर करने पहुंचते हैं। लेकिन अगर आप जोधपुर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो दीवाली का मौका इसके लिए सबसे बेहतरीन अवसर हो सकता है। दीपावली के मौके पर यहां ऐतिहासिक धरोहर को आकर्षक रोशनी से सजाया जाता है। तो वहीं, यहां होने वाली आतिशबाजी भी काफी खास होती है। यहां मेहरानगढ़, उम्मेद भवन पैलेस, जसवंत थड़ा, मंडोर गार्डन, माचिया सफारी पार्क, घंटाघर, कायलाना झील और ओसिया माताजी का मंदिर में दिवाली पर कई विशेष आयोजन भी होते हैं।
 
Diwali 2022 Celebrate the festival of Diwali in these cities of Rajasthan read more in hindi
झीलों के लिए प्रसिद्ध है उदयपुर (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
उदयपुर
राजस्थान का उदयपुर जिला वैसे तो अपनी झीलों के लिए विश्व प्रसिद्ध है। लेकिन अगर इस शहर की असली रौनक देखनी हो तो एक बार दीवाली पर यहां जरूर पधारे। रंग-बिरंगी रोशनियों से सजी इमारतें और झीलों में दिखता उनका अक्स बरबस ही लोगों का मन मोह लेता है। दीवाली पर आपको ताउम्र याद रखने वाले नजारे यहां नजर आएंगे। राजे-रजवाड़ों का ये शहर आपको यहां के सांस्कृतिक रंगों और राजस्थानी व्यंजनों का लुत्फ उठाने का मौका भी देगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali 2022 Celebrate the festival of Diwali in these cities of Rajasthan read more in hindi
पुष्कर की दीवाली प्रसिद्ध है। (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
पुष्कर 
राजस्थान के फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन में शुमार पुष्कर दुनिया में इकलौते ब्रह्मा मंदिर के लिए प्रसिद्ध है। इस शहर में राजस्थान की कई खासियतें देखने को मिलती हैं। लेकिन अगर आप दीवाली के मौके पर इस शहर की सैर करने का सोच रहे हैं तो आपने बिल्कुल सही वक्त चुना है। दीवाली के मौके पर पुष्कर शहर खूबसूरत रोशनियों से भीग सा जाता है। झील के पास दीवाली के मौके पर असंख्य दीये जगमगाते हैं जो कि झील में  जुगनुओं के टिमटिमाते हुए जैसे प्रतीत होते हैं। आकर्षक सजावट और दीयों की रोशनी से शहर का कोना-कोना खिल सा जाता है और देखने वालों की नजरें ठहर जाती हैं। यहां दिवाली के मौके पर पांच दिनों का भव्य उत्सव और ऊंट मेला भी आयोजित किया जाता है।
विज्ञापन
Diwali 2022 Celebrate the festival of Diwali in these cities of Rajasthan read more in hindi
हवा महल और जौहरी मार्केट की रौनक - फोटो : सोशल मीडिया
जयपुर 
राजस्थान की पिंक सिटी दीवाली पर सोने की तरह दमक उठती है। ऐतिहासिक हवा महल के साथ ही पूरा जयपुर रोशनी से सराबोर नजर आता है। इस दौरान यहां बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने पहुंचते हैं। मार्केट से लेकर मेले तक बस सैलानियों की भीड़ नजर आती है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed