फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आखिर गीले कपड़ों में सेट पर क्यों नजर आई कंगना...

Fri, 27 Oct 2017 11:26 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 27 Oct 2017 11:26 AM IST
विज्ञापन
Kangna Runout is shooting at Aamer Mahal, Crowd of fans also there
शूटिंग में कंगना रनौत - फोटो : अमर उजाला
कंगना रनौत जितना अपने विवादों के लिए फेमस रहती है, लोग उतना ही उन्हें अपनी मेहनत के लिए पहचानते हैं। कहते हैं कि फिल्म में जान डालने के लिए पूरी मेहनत करती हैं। कुछ इसी तरह का नजारा उनकी अपकमिंग फिल्म 'मणिकर्णिका' में नजर आएगा।


कंगना की इस फिल्म की शूटिंग जयपुर के आमेर महल में हो रही है। फिल्म के जो दृश्य आमेर महल में फिल्माए जा रहे हैं, उनमें कंगना के शाही स्नान का दृश्य भी है। शूटिंग से जुड़े जानकारों के अनुसार यह दृश्य एक बार फिर से आज फिल्माया गया। स्नान के बाद गीले वस्त्रों में कंगना सामने आई तो शूटिंग देखने आए फैन्स का जमावड़ा भी खूब लगा।


 

कड़ी सुरक्षा के थे इंतजाम

Kangna Runout is shooting at Aamer Mahal, Crowd of fans also there
सुरक्षा के बीच कंगना - फोटो : अमर उजाला
शूटिंग के दौरान कंगना के फैन्स भारी तादाद में आमेर महल पहुंचे। इसी बीच आमेर महल घूमने आने वाले टूरिस्ट भी वहां मौजूद थे। ऐसे में कंगना की सुरक्षा को बेहद कड़ा कर दिया गया था। उनके पास आने के लिए किसी को इजाजत नहीं थी।

प्रवेश द्वार पर पीतल के हाथी

Kangna Runout is shooting at Aamer Mahal, Crowd of fans also there
शूटिंग के लिए तैयार सेट - फोटो : अमर उजाला
शूटिंद के लिए दीवाने-ए-आम के बाहर एक खास तरह का प्रवेश द्वार भी बनाया गया। इस एंट्री गेट पर पीतल के दो हाथियों को रखा गया है। वहीं अंदर के भाग में पीतल के बड़े-बड़े लैंप और थाल रखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद जोधपुर में होगी शूटिंग

Kangna Runout is shooting at Aamer Mahal, Crowd of fans also there
शूटिंग के दौरान बाकी कलाकार - फोटो : अमर उजाला
आमेर महल में शूटिंग 29 अक्टूबर तक चलेगी। झांसी की रानी पर आधारित इस फिल्म की शूटिंग राजस्थान में जयपुर व जोधपुर में रखी गई है। जयपुर के आमेर महल में शूटिंग के लिए कंगना के अलावा कलाकारों की लम्बी चौड़ी टीम भी काम कर रही है।
विज्ञापन

रानी की पालकी, सैलानियों को भी आई पसंद

Kangna Runout is shooting at Aamer Mahal, Crowd of fans also there
पालकी के साथ फोटो खिंचवाते सैलानी - फोटो : अमर उजाला
फिल्म की शूटिंग के लिए जयपुर आमेर महल में सेट तैयार करवाया गया है। इसमें एक सुंदर सी पालकी भी लाई गई है। इस पालकी के साथ आमेर महल में आए सैलानियों ने भी खूब तस्वीरें खिंचवाई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed