फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एमएलए ने एडिशनल डीसीपी को कहा Get Out, देखिए तस्वीरों में पूरा मामला

Mon, 23 Oct 2017 06:45 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 23 Oct 2017 06:45 PM IST
विज्ञापन
congress protest in pictures against rajasthan government-s controversial bill
कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : Amar Ujala
राजस्थान में लोकसेवक और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ बिना राज्य सरकार की मंजूरी लिए एफआरआई दर्ज नहीं करने जैसे प्रावधान वाले बिल का चारों ओर विरोध हो रहा है। कांग्रेस ने इसका कड़ा विरोध किया। कांग्रेस ने इसे काला कानून बताकर आज प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस विधायकों और पदाधिकारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध किया।  

एडिशनल डीसीपी दिखाई अंगुली और फिर...

congress protest in pictures against rajasthan government-s controversial bill
डीसीपी को फटकार लगाते कांग्रेस के गोविंद सिंह डोटासरा - फोटो : Amar Ujala
जयपुर में सोमवार को विधानसभा में इस विवादित बिल को विधानसभा में पेश किया। इसके विरोध में कांग्रेसी सुबह कांग्रेस विधाायक गिर्राज सिंह मलिंगा के घर पर एकत्र हुए। इस दौरान वहां एडिशनल डीसीपी योगेश गोयल प्रदर्शनकारियों को समझाने पहुंचे। उन्होंने बातचीत शुरू की तो कांग्रेस उन पर भड़क गए। उन्हें जमकर फटकारा। इस दौरान पुलिस अधिकारी को अंगुली दिखाते हुए कांग्रेस के मुख्य सचेतक गोविंदसिंह डोटासरा ने उन्हें अंगुली दिखाई और कहा गेट आउट।    
 

इसलिए भड़के एमएलए

congress protest in pictures against rajasthan government-s controversial bill
डीसीपी को लताड़ लगाते कांग्रेस के डोटासरा - फोटो : Amar Ujala
मामला बढ़ गया और अन्य विधायक भी डोटासरा के साथ हो लिए। दरअसल, ये लोग बिना किसी की अनुमति एमएलए क्वार्टर में पुलिस अधिकारी के घुसने से खफा थे। उन्होंने कहा कि सरकार सदन के अंदर और बाहर दोनों जगह तानाशाही कर रही है। वहां मौजूद सभी कांग्रेसी विधायकों के तेवर देखकर पुलिस अधिकारी ने रवाना होना मुनासिब समझा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

जुलूस के रूप में रवाना हुए कांग्रेसी और फिर...

congress protest in pictures against rajasthan government-s controversial bill
विरोध दर्ज कराते कांग्रेस के आला नेता और कार्यकर्ता - फोटो : Amar Ujala
इसके बाद प्रदर्शन के लिए कांग्रेसी विधानसभा के पास पहुंचे तो पुलिस ने इन्हें रोक लिया। यहां नारेबाजी करने के बाद राजभवन की ओर रवाना हो गए। इस दौरान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

कांग्रेस ने किया सदन से वॉकआउट

congress protest in pictures against rajasthan government-s controversial bill
विधानसभा के बाहर कांग्रेस नेता - फोटो : Amar Ujala
दूसरी तरफ, इस बिल के खिलाफ विधानसभा में भी जमकर हंगामा हुआ। प्रतिपक्ष के नेता रामेश्वर डूडी और अन्य कांग्रेसी विधायक काली पट्टी बांधकर सदन में पहुंचे। हंगामे के दौरान कांग्रेसियों ने वॉकआउट किया। सदन में हंगामे की स्थिति को देखते हुए अध्यक्ष ने कार्रवाई कल तक के लिए स्थगित कर दी। हालांकि इस दौरान सदन में विवादित बिल पेश कर दिया गया।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed