फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉर्डर ट्यूरिज्म: सरहद के रखवालों के साथ सैलानी देख सकेंगे सीमा के उस पार का नजारा

Sat, 17 Feb 2018 03:52 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 17 Feb 2018 03:52 PM IST
विज्ञापन
indo pak border-bssf may commence border tourism in deserts
bsf - फोटो : Amar Ujala

बीएसएफ के जवान जहां 24 घंटे चौकस रह कर देश की सरहद की रक्षा करते हैं उस जगह को अब सैलानी भी करीब से देख सकेंगे। जी हां,  भारत-पाक सीमा से सटे सरहदी जिले जैसलमेर की


अंतरराष्ट्रीय तारबंदी और सीमा चौकी क्षेत्र में बॉर्डर टूरिज्म शुरू करने की योजना पर विचार चल रहा है। 

बीएसएफ करेगी पहल

indo pak border-bssf may commence border tourism in deserts
border tourism - फोटो : Amar Ujala
सीमा सुरक्षा बल की इस कवायद से स्वर्णनगरी जैसलमेर में टूरिज्म को पंख लगेंगे और सैलानियों के लिए सरहदी जिले में एक ट्यूरिस्ट स्पॉट देखने को मिलेगा। पिछले कई सालों से जैसलमेर में बॉर्डर टूरिज्म की मांग उठ रही थी, लेकिन संवेदनशील मामला होने की वजह से फैसला नहीं हो पा रहा था। अब एक बार फिर इसको लेकर कवायद तेज हो गई है। 

पर्यटन के क्षेत्र को लग जाएंगे नए पंख

indo pak border-bssf may commence border tourism in deserts
tanot mata temple jaisalmer
यदि बॉर्डर टूरिज्म की शुरुआत होती है तो जैसलमेर पर्यटन का ग्राफ तेजी से बढ़ेगा और इस क्षेत्र को नए पंख लग जाएंगे। यहां आने वाले सैलानियों की संख्या में इजाफा होगा और लम्बे समय से पर्यटन के नए क्षेत्र तलाशने का इंतजार भी पूरा हो जाएगा। वहीं दूसरी तरफ जो सैलानी यहां आएंगे, उनके ठहराव में कम से कम एक दिन की बढ़ोतरी होगी, जिसका फायदा पर्यटन व्यवसाय को मिलेगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

फैंसिंग तक जा सकेंगे सैलानी

indo pak border-bssf may commence border tourism in deserts
longewala post
गौरतलब है कि लोंगेवाला में आर्मी की ओर से युद्ध स्थल तैयार किया गया है, जहां लाखों की संख्या में सैलानी पहुंच रहे हैं। ऐसे में वाघा बॉर्डर की तर्ज पर जैसलमेर में सीमा क्षेत्र की फेंसिंग तक सैलानियों को पहुंचाने के लिए डिमांड बढ़ गई है।  प्रशासन की ओर से प्रस्ताव या सुझाव मिलता है तो जल्द ही उस पर अमल किया जाएगा। 
 
विज्ञापन

प्रोजेक्ट विचारधीन

indo pak border-bssf may commence border tourism in deserts
bsf dg
हालांकि अभी तक इस मामले में शुरुआत नहीं हुई है। जानकारी के अनुसार इस पर विचार किया जा रहा है कि सैलानियों को बॉर्डर तक कैसे लाया जाएगा। बीएसएफ के डीजी के.के. शर्मा के अनुसार ऐसा हो सकता है कि दिन में दो या तीन बार बस से सैलानियों को ले जाया जाए सीमा चौकी का भ्रमण करवाया जाए। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed