{"_id":"5a45caa24f1c1b96368b755f","slug":"india-rajasthan-new-refinery-will-beneficial-for-pakistan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान की तकदीर खोलने वाली होगी भारत की यह रिफाइनरी, जानिए कैसे...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान की तकदीर खोलने वाली होगी भारत की यह रिफाइनरी, जानिए कैसे...
Fri, 29 Dec 2017 10:58 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 29 Dec 2017 10:58 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
पीएम मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 जनवरी को बाड़मेर के पचपदरा में बनने वाली रिफाइनरी का शिलान्यास करेंगे। हिन्दुस्तान पेट्रोलियम और राजस्थान सरकार के संयुक्त उपक्रम से करीब 43 हजार करोड़ की लगात से बनने वाली यह रिफाइनरी अभी तक राजनीतिक पैंतरेबाजी का शिकार रही है। लेकिन अब उम्मीद की जा रही है कि रिफाइनरी जल्द ही मूर्त रूप लेने लगेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शिलान्यास से पूर्व रिफाइनरी निर्माण स्थल पर चार दीवारी का कार्य भी प्रारंभ हो गया है। इस रिफाइनरी की सबसे खास बात यह है कि इससे पाकिस्तान को भी अर्थिक लाभ होगा।
क्या है पाकिस्तान कनेक्शन
2 of 5
फाइल फोटो।
तमाम तरीके के राजनीतिक और कूटनीतिक मतभेदों के बावजूद भारत पाकिस्तान के साथ व्यापारिक रिश्ते रखता है। इसी का परिणाम है कि पकिस्तान को विभिन्न प्रकार के पेट्रोकेमिकल उत्पाद भारत निर्यात करता है। दरअसल पाकिस्तान में केवल तीन ही रिफाइनरी हैं, इसलिए वह पेट्रोकेमिकल्स उत्पादों के लिए भारत सहित चीन व अन्य देशों पर निर्भर रहता है। भारत पाकिस्तान को इन उत्पादों की सप्लाई हरियाणा की पानीपत रिफाइनरी से करता है। लेकिन पाकिस्तान को अभी तक इन उत्पादों के लिए काफी ज्यादा कीमत चुकानी पड़ती है।
ऐसे होगा पड़ोसी मुल्क को फायदा
3 of 5
फाइल फोटो।
बाड़मेर के पचपदरा में बनने वाली रिफाइनरी बार्डर के काफी नजदीक है। अब पाकिस्तान को जो पेट्रोकेमिकल्स उत्पाद भेजे जाते हैं वे पश्चिमी राजस्थान से आसानी से भेजे जा सकेंगे। इससे पाकिस्तान को कम दाम चुकाने होंगे। पचपदरा में जो रिफाइनरी बन रही है वह बीएस-6 मानक की है। जिससे तैयार होने वाले उत्पाद बेहतर भी होंगे और किफायती भी। इसलिए यह रिफाइनरी पाकिस्तान को भी फायदा पहुंचाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार की चांदी करेगी यह रिफाइनरी
4 of 5
वसुंधरा राजे
करीब चार वर्ष तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पचपदरा की इस रिफाइनरी का शिलान्यास कर चुके हैं। लेकिन राजनीतिक पैंतरेबाजी में फंसी इस रिफाइनरी के लिए राज्य सरकार ने अलग से उपक्रम बनाकर पुन: इसका शिलान्यास पीएम मोदी से कराने का निर्णय लिया है। जानकारों के अनुसार रिफाइनरी जब कार्य प्रारंभ कर देगी तब इससे सरकार को प्रतिवर्ष 30 हजार करोड़ से ज्यादा की आय होगी। जानकारों के अनुसार इस देश की सबसे आधुनिक रिफाइनरी में से एक यह रिफाइनरी की कुल क्षमता 90 लाख टन की होगी।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों में काफी उत्साह
5 of 5
फाइल फोटो।
पचपदरा में बन रही इस रिफाइनरी से लोगों में काफी उत्साह है। दरअसल एक अनुमान के अनुसार इस रिफाइनरी से दस हजार से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा। वहीं अप्रत्यक्ष रुप से भी रोजगार विकसित होगा। गौरतलब है कि बाड़मेर में केयर्न्स एनर्जी के आने के बाद से लगातार रोजगार बढ़ा है। उम्मीद की जा रही है कि रोजगार के संसाधन अब इस क्षेत्र में और बढ़ेगें।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।