फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूथ और फॉरेनर्स में हैं इस मेले का क्रेज, तस्वीरों में देखें मेले के रंग

Sun, 29 Oct 2017 02:03 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 29 Oct 2017 02:03 PM IST
विज्ञापन
in pictures the colorful soul of pushkar festival 2017
पुष्कर मेले के रंग
धीरे धीरे एक ग्लोबल इवेंट में शुमार होते जा रहे संस्कृति,कला,संगीत और अनेक चीजों से भरपूर पुष्कर मेले का क्रेज यूथ और विदेशी सैलानियों में काफी हद तक बढ़ रहा है।     मेले के प्रति यूथ में क्रेज को लेकर कई कारण है इसलिए दूर दराज के शहरों से बड़ी संख्या में युवा यहां बरबस ही खिंचे चले आते हैं।

फैशन,म्यूजिक एंड स्पोर्ट्स करता है आकर्षित

in pictures the colorful soul of pushkar festival 2017
पुष्कर मेला
पुष्कर मेले में जहां संस्कृति एवं साहसिक गतिविधियों का मिश्रण है, वहीं यहां म्यूजिक और फैशन के अलग अलग रंग भी सजते हैं। मेले में दुनिया के कोने कोने से आने वाले विदेशी सैलानी राजस्थान की ट्रेडिशनल ड्रेसेज पहने हुए आसानी से नजर आ जाएंगे वहीं भारतीय सैलानी विदेशी आउटफिट्स पहने घूमते हुए दिखाई पड़ते हैं। यहां के म्यूजिकल प्रोग्राम हर किसी को एक जगह पर जोड़ने का प्रयास करते हैं। 

एक ही जगह पर देखने को मिलती है सांस्कृतिक झल​कियां

in pictures the colorful soul of pushkar festival 2017
पुष्कर मेला
आधुनिक जमाने में जहां अब तीज त्यौहरों और मेलों में लोगों की भीड़ कम हुई है वहीं पुष्कर का मेला अपनी एक अलग पहचान लिए हुए है। मेले की खास बात ये है कि यहां राजस्थान की विभिन्न सांस्कृतिक झांकिया एक ही जगह पर देखने को मिल जाती है। हर साल कार्तिक मास में लगने वाले के दौरान आप यहां के स्थानीय लोगों,विदेशी सैलानियों को अलग अलग रंगों में रंगे हुए देख सकते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इंडो वेस्टर्न और ट्रेडिशनल म्यूजिक का परफेक्ट कॉम्बिनेशन

in pictures the colorful soul of pushkar festival 2017
पुष्कर मेला
पुष्कर मेले में इस बार एक विशेष प्रकार की संकेत ध्वनि बनाई गई है, जिसे पुष्कर पुकार कहा जाता है। यह ध्वनि पूरे मेले के दौरान गूंजती रहेगी और इस मेले को एक अनूठी संगीतमय पहचान देगी। इसके अलावा यहां इंडो वेस्टर्न म्यूजिक की परफॉर्मेंस देने पुष्कर मेले में ट्रेडिशनल म्यूजिक के साथ साथ रॉक और जैज म्यूजिक की परफॉर्मेंस भी होगी। मेले में इस बार कई बैंड लाइव इन कॉन्सर्ट करेंगे जिनमें इंडियन ओशियन, कबीर कैफे, प्रेम जोशुआ की लाइव परफॉर्मेंस खास रहेगी।
विज्ञापन

वेस्टर्न और कल्चरल डांस

in pictures the colorful soul of pushkar festival 2017
पुष्कर मेले की तस्वीर
मेले के पहले दिन जर्मनी की निना ने पोई डांस, वैनेजुएला के एलन ने कांटेक्ट बॉल डांस तथा रूस की सोनाटा ने परी नृत्य प्रस्तुत किया। समारोह में परम्परागत राजस्थानी वेशभूषा से सजी लगभग 200 बालिकाओं ने मंगल बेला के गान पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर मंत्रमुग्ध कर दिया। विदेशी सैलाानियों में तो यहां खासतौर से राजस्थान का ट्रेडिशनल डांस देखने की काफी ललक रहती है। यहां कालबेलिया डांसर्स के साथ साथ विदेशी सैलानी भी थिरकते हुए नजर आ जाते हैं। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed