{"_id":"59f312464f1c1b6f548b9614","slug":"film-shooting-in-amer-mahal-rajasthan-after-hrithik-kangana-came-here","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कंगना की फिल्म हिट हुई तो ऐसे जुड़ जाएगा उनका ऋतिक से कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंगना की फिल्म हिट हुई तो ऐसे जुड़ जाएगा उनका ऋतिक से कनेक्शन
Sat, 28 Oct 2017 01:18 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 28 Oct 2017 01:18 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
आमेर महल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कंगना रनौत की आने वाली फिल्म 'मणिकर्णिका' की शूटिंग शुरू हो चुकि है और कयास लगाए जा रहे हैं कि उनकी ये फिल्म जबरदस्त हिट साबित होगी। इन सबके बीच इस फिल्म के हिट होने से कंगना का ऋतिक रोशन का एक खास कनेक्शन जुड़ जाएगा। दरअसल कंगना जयपुर के जिस महल में फिल्म की शूटिंग कर रही हैं वहां फिल्म के हिट होने की गारंटी जैसा होता है। कई बड़ी फिल्मों की शूटिंग यहां हुई और उन्होंने सफलता के झंडे गाढ़े भी हैं। हम बात कर रहे हैं जयपुर के आमेर महल की जहां सुपरहिट रही फिल्म'बाजीराव मस्तानी' के सीन फिल्माए गए, तो फिल्म सुपर हिट रही। संजय लीला भंसाली इसी चाव को लेकर 'पद्मावती' की शूटिंग करने पहुंचे, लेकिन विवाद हो गया। उधर, 'जोधा-अकबर' की शूटिंग यहां हुई, इसमें ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय थे, फिल्म हिट रही। इसके अलावा भी कई फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है। अब कंगना रनौत अपनी आने वाली फिल्म 'मणिकर्णिका' की शूटिंग करने के लिए यहां पहुंची हैं।
झांसी की रानी बनकर आई हैं कंगना
2 of 5
kangana_laxmi_bai
आमेर महल इन दिनों कंगना रनौत की आगामी फिल्म 'मणिकर्णिका' की शूटिंग के माहौल से आबाद है। फिल्म की चार-पांच दिन तक शूटिंग चलेगी। इसमें कंगना के शाही स्नान का दृश्य भी फिल्माया गया है। कंगना को देखने के लिए फैन्स का जमावड़ा भी खूब लगा रहा।
'बाजीराव मस्तानी' की आ गई याद
3 of 5
बाजीराव मस्तानी की शूटिंग का नजारा
- फोटो : अमर उजाला
इससे पहले आमेर महल में दीपिका पादुकोण, प्रियंका चौपड़ा और रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के कुछ दृश्य भी फिल्माए गए थे। इसमें आमेर महल में सेना का पूरा सेट लगाया गया था। हाथी-घोड़ों का लवाजमा भी लगाया गया था। ताजा शूटिंग ने 'बाजीराव मस्तानी' की याद दिला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
जोधा-अकबर भी आया था नजर
4 of 5
जोधा अकबर में ऋतिक और ऐश्वर्या
- फोटो : फाइल फोटो
इसी तरह की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म 'जोधा-अकबर' की शूटिंग भी आमेर महल में हुई थी। फिल्म के कुछ सीन यहां शूट हुए थे। फिल्म में ऋतिक और ऐश्वर्या तलवार बाजी करते हैं, भी यहां फिल्माया गया था। फिल्म को काफी पसंद भी किया गया।
विज्ञापन
सलमान को भी भायी थी लोकेशन
5 of 5
सलमान खान फिल्म वीर के दृश्य में
- फोटो : फाइल फोटो
इन फिल्मों के अलावा भी कई फिल्में हैं जो आमेर महल और उसके आस पास फिल्माई गईं। इनमें सलमान खान की फिल्म 'वीर', सोनम कपूर की फिल्म 'खूबसूरत', जैकी चैन की फिल्म 'कूंग फू योगा', अक्षय कुमार की फिल्म 'भूल भूलैया' का नाम भी शामिल हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।