फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

होलाष्टक: इन आठ दिन में नहीं होता कोई शुभ कार्य, जानिए क्यों लगता है ये 'बैन'

Mon, 19 Feb 2018 07:59 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 19 Feb 2018 07:59 PM IST
विज्ञापन
holi 2018- why should  we avoid auspicious things before holi festival
होलीका दहन
होलाष्टक में शुभ कार्य नहीं किए जाते। मान्यता है कि होलाष्टक के दौरान ग्रहों का स्वभाव उग्र रहता है। इसका असर मानव जीवन पर भी पड़ता है। उनके इस इस उग्र व्यवहार से कार्य प्रभावित होते है।  शादी समारोह हो या ग्रह प्रवेश सभी पर बैन लगा रहता है। 

23 फरवरी से 1 मार्च तक नहीं होगी शादी

holi 2018- why should  we avoid auspicious things before holi festival
marriage line
23 फरवरी से होलाष्टक प्रारंभ होने जा रहे हैं, होली के आठ दिन पूर्व होलाष्टक लगने के कारण इन दिनों कोई भी शुभ कार्य, यज्ञ, शादी आदि नहीं किए जाते हैं। इसके कारण 23 फरवरी से 1 मार्च तक विवाह का कोई मुहूर्त नहीं है।

 

उग्र होता है ग्रहों का स्वभाव

holi 2018- why should  we avoid auspicious things before holi festival
होलिका दहन - फोटो : demo pic
पं. राजकुमार चतुर्वेदी ने बताया कि होलाष्टक के दौरान सभी ग्रह उग्र स्वभाव में रहते हैं जिसके कारण शुभ कार्यों का अच्छा फल नहीं मिल पाता है। होलाष्टक प्रारंभ होते ही प्राचीन काल में होलिका दहन वाले स्थान की गोबर, गंगाजल आदि से लिपाई की जाती थी। साथ ही वहां पर होलिका का डांडा लगा दिया जाता था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ जाती है हानि की संभावना

holi 2018- why should  we avoid auspicious things before holi festival
ग्रह नक्षत्र
होलाष्टक के दौरान अष्टमी को चंद्रमा, नवमी को सूर्य, दशमी को शनि, एकादशी को शुक्र, द्वादशी को गुरु, त्रयोदशी को बुध, चतुर्दशी को मंगल तथा पूर्णिमा को राहू उग्र स्वभाव में रहते हैं। इन ग्रहों के उग्र होने के कारण मनुष्य के निर्णय लेने की क्षमता कमजोर हो जाती है जिसके कारण कई बार उससे गलत निर्णय भी हो जाते हैं। जिसके कारण हानि की आशंका बढ़ जाती है। 


 
विज्ञापन

16 संस्कार होते हैं पूरी तरह निषेध

holi 2018- why should  we avoid auspicious things before holi festival
होलिका
पं अक्षय शास्त्री ने बताया कि होलाष्टक में 16 संस्कारों को करना पूर्णतः निषेध माना गया है। वहीं ग्रह प्रवेश, मुंडन, गृह निर्माण कार्य आदि भी प्रारंभ नहीं कराए जाते हैं।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed