फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आजादी के जश्न की तैयारी, देखिए तस्वीरों में...

Sat, 12 Aug 2017 06:23 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 12 Aug 2017 06:23 PM IST
विज्ञापन
final rehearsal took place in sms stadium of jaipur before 71st independence day
कार्यक्रम की रिहर्सल का मनमोहक नजारा - फोटो : amar ujala
आजादी के जश्न की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। राजस्थान में राज्यस्तरीय समारोह जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित होगा। आज यहां पर परेड़, सांस्कृतिक कार्यक्रम का रिहर्सल किया गया। रिहर्सल के दौरान मुख्य अतिथि की ओर से अतिरिक्त मुख्य सचिव, गृह दीपक उप्रेती ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।

150 कलाकार देंगे डांस की प्रस्तुति

final rehearsal took place in sms stadium of jaipur before 71st independence day
स्वतंत्रता दिवस समारोह से पूर्व प्रस्तुति देते कलाकार - फोटो : amar ujala
रिहर्सल के दौरान मुख्य अतिथि के आगमन, उनके द्वारा झंडारोहण, राष्ट्रगान, परेड का निरीक्षण, परेड विसर्जन, पदक एवं योग्यता प्रमाण पत्र वितरण सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि का अंतिम पूर्वाभ्यास किया गया। इस अवसर पर प्रदेश भर से आए 150 कलाकारों ने लोक नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की बेहतरीन प्रस्तुति दी। 
 

इस बार ये प्रस्तुतियां रहेंगी आकर्षण का केंद्र

final rehearsal took place in sms stadium of jaipur before 71st independence day
मुख्य समारोह से पूर्व पूरे जोर शोर से तैयारियां करते कलाकार - फोटो : amar ujala
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पश्चिम बंगाल का मार्शल आर्ट्स, राजस्थान का घूमर, चकरी, गुजरात का मेवासी नृत्य का भी कलाकारों द्वारा अभ्यास किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान की रंग-रंगीली और अनूठी संस्कृति का दिग्दर्शन कला प्रेमियों को हुआ जिसमें मेवाड़, मारवाड़, हाड़ौती, मेवात तथा ढूंढाड़ अंचल की कलाओं का वैविध्य और रंग देखने को मिला। कलाकारों के प्रदर्शन से पूरा प्रागंण राजस्थान की लोकसंस्कृति से सराबोर हो उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

देशभक्ति से रंग से गुलजार हो उठा

final rehearsal took place in sms stadium of jaipur before 71st independence day
1300 स्कूली बच्चों ने लिया तिरंगे का आकार - फोटो : amar ujala
कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों से आए 1300 बालक-बालिकाओं ने जब अलग-अलग गीतों पर प्रदर्शन किया तो माहौल पूरी तरह देशभक्ति से रंग से गुलजार हो उठा। मशहूर कोरियोग्राफर श्री नरेश के निर्देशन में स्कूली बच्चों की प्रस्तुति से राजस्थान की बहुरंगी संस्कृति का चित्रण जीवंत सा होने लगा। ‘ये तिरंगा हमारी शान है‘ देशभक्ति गीत पर जब सैंकड़ों बच्चों ने तिरंगे का आकार लिया तो हर कोई वाह-वाह कहने को मजबूर हो गया। 
विज्ञापन

पुलिस समेत 3 बैंड देंगे म्यूजिकल सलाम

final rehearsal took place in sms stadium of jaipur before 71st independence day
अभिवादन करता छात्रों का एक बैंड - फोटो : amar ujala
इस अवसर पर जब बैंड वादन किया गया तो माहौल देशभक्ति के रंग में रंग सा गया। सेना के आर्मी पाइप एंड ट्रंप बैंड का घोष जब गूंजने लगा तो दर्शकों में मानों जोश का संचार होने लगा हो। राजस्थान पुलिस के राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सेंट्रल बैंड के अभ्यास ने भी लोगों को खासा आकर्षित किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed