फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गड्ढों में आधे दबे हैं पति, पत्नियों ने ऐसे की करवा चौथ की पूजा

Mon, 09 Oct 2017 12:48 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 09 Oct 2017 12:48 PM IST
विज्ञापन
farmer protest still continue in jaipur
फाइल फोटो।
मुश्किल में है अन्नदाता लेकिन सरकारों ने शायद उनकी परेशानियों से मुंह फेर लिया है। इसलिए विरोध प्रदर्शनों के बाद भी उनकी समस्याओं समाधान नहीं हो रहा है। जयपुर के नजदीक नींदड़ गांव में गांधी जयंती के मौके पर प्रारंभ हुआ जमीन समाधि सत्याग्रह आठ दिन बाद भी जारी है।

सत्याग्रह के साथ पति धर्म भी निभाया

farmer protest still continue in jaipur
फाइल फोटो।
गड्ढों में आधे दबे किसानों की सुध लेने के लिए सरकारी अधिकारियों के पास शायद समय नहीं है। वहीं रविवार को पीड़ित किसानों की पत्नियों ने गड्ढों में आधे दबे अपने पतियों की करवा चौथ के मौके पर आरती भी उसी अवस्था में उतारी है। यह नजारा  देखकर वहां मौजूद अन्य लोगों में सरकार के प्रति गुस्सा और किसानों के प्रति करुणा का भाव था।

महिला किसान भी हैं सम्मलित

farmer protest still continue in jaipur
फाइल फोटो।
गौरतलब है कि जयपुर विकास प्राधिकरण की जमीन आवाप्ति का विरोध कर रहे 21 किसान जमीन समाधि सत्याग्रह कर रहे हैं। उनके साथ कई महिला किसान भी इस सत्याग्रह में सम्मलित हैं। जयपुर विकास प्राधिकरण ने इस करीब 1350 बीघा जमीन आवा​प्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं बन पा रही स​हमति

farmer protest still continue in jaipur
फाइल फोटो।
इसमें से करीब 550 बीघा जमीन पर जेडीए कब्जा भी ले चुका है। लेकिन बाकी बची जमीन से किसान हटने को तैयार नहीं है। हालांकि किसानों और जेडीए अधिकारियों के बीच वार्ता हुई थी, लेकिन अभी तक इस विषय पर सहमति नहीं बन सकी है। वहीं इस मामले में राजनीति भी तेज हो गई है।
विज्ञापन

इस विषय पर भी राजनीति

farmer protest still continue in jaipur
फाइल फोटो।
राजस्थान सरकार के मंत्री किसानों की समस्या पर तो बात करते है लेकिन कानून का हवाला भी देते नजर आते है। जबकि इस मामले के जिम्मेदार अधिकारियों का कहना है जमीन का पुन: सर्वे कराया जाएगा। लेकिन अभी तक स्थिति जस की तस बनी हुई है। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed