विवादित फिल्म 'पद्मावती' की रिलीज डेट जैसे-जैसे पास आ रही है वैसे-वैसे ही विवादों के बादल गहराते जा रहे हैं। फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली पर इतिहास से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। खैर, चित्तौड़ की महारानी 'पद्मावती' जिस किले की रानी थी, वो किला उतना ही खूबसूरत है।
क्षेत्रफल में देश का सबसे बड़ा किला है चित्तौड़ का दुर्ग
क्षेत्रफल के हिसाब से चित्तौड़गढ़ का किला भारत का सबसे बड़ा किला माना जाता है। 691.9 एकड़ में फैला यह किला 590.6 फीट उंचे पहाड़ पर स्थित है।
इसलिए कहा जाता है 'चित्तौड़'
चित्तौड़गढ़ के किले का निर्माण 7वीं सदी के मौर्यकाल में मौर्य राजा चित्रांगधा मोरी ने करवाया था। इसलिए माना जाता है कि चित्तौड़गढ़ का नाम भी राजा चित्रांगधा मोरी के नाम पर ही पड़ा।
ऊपर से देखने पर मछली के आकार सा दिखाई पड़ता है दुर्ग
यदि इस किले को एक निर्धारित ऊंचाई से देखा जाए, तो ये मछली जैसे आकार का नजर आता है।
किले तक पहुंचने के लिए 7 गेटों को करना पड़ता है पार
यदि कोई पहली बार चित्तौड़गढ़ का किला देखने पहुंचता है, तो उसे ये जानकारी नहीं लगती कि इस किले तक पहुंचने के लिए वो सात बड़े गेटों को पार करके पहुंचा है। आपको बता दें कि किले तक पहुंचने के लिए रामपोल, लक्षमणपोल, पदलपोल, गणेशपोल, जोड़लापोल, भैंरोपोल और हनुमानपोल को पार करना पड़ता है। किले के मुख्य प्रवेश द्वार को सूर्यपोल कहा जाता है।