एलिट मिस राजस्थान का ग्रांड फिनाले रविवार को संपन्न हुआ जिसमें प्रदेश की खूबसूरत मॉडल्स ने अपनी चमक बिखेर कर रख दी। टॉप 100 कटेंस्टेट के बीच हुए फाइनल राउंड में सिमरन शर्मा ने बाजी मारते हुए 'एलीट मिस राजस्थान 2017' का फाइनल खिताब अपने नाम किया।
रॉयल चेरिएट थीम पर आयोजित हुआ शो
2 of 8
एलीट मिस राजस्थान 2017
- फोटो : amar ujala
'एलीट मिस राजस्थान 2017' का ग्रैंड फिनाले बिड़ला आॅडिटोरियम की खूबसूरत लोकेशन पर हुआ जिसमें जगमगाती लाइट्स, बैकग्रॉउंड में मधुर संगीत के साथ खूबसूरत परिधानों में मॉड्ल्स ने कैट वॉक किया। फाइनलिस्टस ने दिल्ली के फैशन डिज़ाइनर अजय सिन्हा और बुज़े के कलेक्शन को रॉयल चेरियट थीम पर प्रेजेंट किया।
ये रहे मुख्य अतिथि
3 of 8
कार्यक्रम में मौजूद मुख्य अतिथियों से खिताब हासिल करती एलीट मिस राजस्थान 2017 सिमरन शर्मा
- फोटो : amar ujala
कार्यक्रम की शुरुआत जयपुर राजपरिवार के महाराजा पदमनाभ सिंह और संस्कृति युवा संस्था के अध्यक्ष पंडित सुरेश मिश्रा ने दीप प्रज्वलित करके की। फिनाले में जजेज़ पैनल में जयश्री पेड़िवाल ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन की चेयरपर्सन जयश्री पेड़िवाल, इवेंट गुरु अरशद हुसैन, एयू बैंक जयपुर मैराथन के सीईओ मुकेश मिश्रा, कुंवर नरेंद्र सिंह, इंटरनेशनल फैशन एंड ज्वेलरी डिज़ाइनर नरेशंत शर्मा, बॉलीवुड सिंगर रविंद्र उपाध्याय, मिस इंडियन दीवा की डायरेक्टर ईशरीन वादी और फॉर्मर स्कवेश एंड पोलो चैंपियन ध्रुव राज सिंह शामिल रहे।
रविन्द्र उपाध्याय ने बांधा समां
4 of 8
एलीट मिस राजस्थान 2017
- फोटो : अमर उजाला
फिनाले के दौरान एक्ट्रेस संजना सेन और सिंगर भानु प्रताप सिंह ने परफॉर्म किया। मेड़ी डांस ग्रुप ने शानदार परफॉर्मेंस देकर दर्शकों का मनोरंजन किया मिस राजस्थान के कोरियोग्राफर गीता सिंह और विनय रहे।
इनको मिले 'मिस राजस्थान' के 14 सबटाइटल्स
5 of 8
एलीट मिस राजस्थान 2017 की टॉप 3 कंटेस्टेंट्स
- फोटो : amar ujala
अपर्णा जादौन को मिस राजस्थान टैलेंटेड, गरिमा खत्री को मिस राजस्थान ब्यूटीफुल हेयर्स, सिमरन शर्मा को मिस राजस्थान फ्लॉलेस स्किन, अग्रिमा सोनी को मिस राजस्थान स्पार्कलिंग स्माइल, प्रियंका शर्मा को मिस राजस्थान फोटोजनिक, साइना शर्मा को राजस्थान बेस्ट पर्सनिलिटी, शैरी गोयल को मिस राजस्थान ऑयकानिक आईज, उदिता तंवर को मिस राजस्थान बॉडी ब्यूटीफुल, निशा यादव को मिस राजस्थान कॉन्फिडेंस, उर्वी शर्मा को मिस राजस्थान टाइमलेस ब्यूटी, चित्रा तिवारी को मिस राजस्थान बेस्ट रैंप वाक, अलीशा खान को मिस राजस्थान वाइवेशियस, श्वेता रघुवंशी को मिस राजस्थान हॉट लेग्स, महक राठौड़ को मिस राजस्थान वीवर्स चॉइस टाइटल दिया गया।