फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एेसे खतरनाक रास्तों पर लेडीज ने दौड़ा दीं जीप-एसयूवी, सभी बोले-वूमन पॉवर जिंदाबाद

Mon, 21 Aug 2017 03:58 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 21 Aug 2017 03:58 PM IST
विज्ञापन
Road adventure ride organize in jaipur by a club
रोड एडवेंचर स्पोटर्स

लेडीज ने क्लासिक जीप और स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल्स लेकर उबड़-खाबड़ रास्तों पर एेसी एडवेंचर कार रेस में हिस्सा लिया, जिसमें अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाएं। लेकिन इन लेडीज ने वूमन पॉवर दिखाकर बता दिया कि वे किसी से कम नहीं हैं। राजस्थान की राजधानी जयपुर के नजदीक एक क्लब की ओर से वीमन एडवेंचर मानसून ड्राइव का आयोजन किया गया था। जिसकी कुछ तस्वीरें हम आपको दिखा रहे हैं।

रोमांचित करने वाला रहा अनुभव, देखने वाले भी बोले - वाह

Road adventure ride organize in jaipur by a club
एडवेंचर स्पोर्टस
​इस ड्राइव में 100 से अधिक महिलाओं ने हिस्सा लिया। जिसमें 90 महिलाओं को क्ल्ब की ओर से क्लासिक जीप, जोंगा जैसी गाड़ियां उपलब्ध कराई गई थी। जबकि अन्य महिलाओं ने स्वयं के एसयूवी व्हीकल्स से रेस में हिस्सा लिया। 

कुछ यूं दिखाया महिलाओं ने दमखम

Road adventure ride organize in jaipur by a club
एडवेंचर

पहाड़ और नदियों की बाधाओं को पार करते हुए इन महिलाओं ने इस एडवेंचर स्पोर्टस का जमकर लुत्फ उठाया। पहली बार इस तरह के आयोजन में सम्मलित हुई महिलाएं काफी रोमाचिंत दिखीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का था उद्देश्य

Road adventure ride organize in jaipur by a club
प्रतिभागी

हालांकि कई बाधाओं में उनकी गाड़ियां भी फंसी लेकिन वॉलींटीयर्स की मदद से अपने व्हीकल्स को बाहर निकालकर लगभग सभी महिलाओं ने यह रेस पूरी की। इससे पूर्व सभी पार्टिसिपेंट को रोड एडवेंचर ड्राइव के दौरान आने वाली चुनौतियों की भी जानकारी दी गई। लगभग तीन घंटे की एडवेंचर ड्राइव के बाद महिलाओं ने विलेज सफारी का भी लुत्फ उठाया।

विज्ञापन

पूरा हुआ संदेश-महिलाएं नहीं हैं पुरुषों से कम

Road adventure ride organize in jaipur by a club
फाइल फोटो।
इस दौरान प्रोफेशनल स्टंट करने वालों ने भी लोगों को खासा रोमांचित किया। क्लब के अनुसार इस आयोजन का मुख्य उददेश्य यह दर्शाना था कि महिलाएं किसी भी स्पोर्टस में पुरुषों से कम नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed