जयपुर की बड़ी खबरें: पंचायत चुनाव, करोड़ों की धोखाधड़ी, हाईवे पर हादसा और एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल
जयपुर में शनिवार को पंचायत चुनाव, करोड़ों की धोखाधड़ी के मामले, सोलर प्लांट में आग और भीषण सड़क हादसे समेत कई बड़ी खबरें चर्चा में रहीं। भांकरोटा में बस-ट्रक की टक्कर में तीन लोगों की मौत और बीस से अधिक घायल हुए। वहीं, सांगानेर में आवासीय योजना के नाम पर 11.11 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ।
विस्तार
1. भांकरोटा हादसा: बस-ट्रक की टक्कर में तीन की मौत, बीस से ज्यादा घायल
जयपुर में भांकरोटा पुलिया के पास देर रात बस और ट्रक की भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि बीस से अधिक लोग घायल हुए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
जयपुर: भांकरोटा पुलिया पर बस-ट्रक की टक्कर, तीन की मौत; बीस से ज्यादा घायल
2. रिहायशी योजना के नाम पर 11.11 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप
सांगानेर सदर थाने में जमीन के सौदे के नाम पर करीब 11.11 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि जमीन का पूरा भुगतान किए बिना जयपुर विकास प्राधिकरण से पट्टे जारी करवा लिए गए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जयपुर: राजधानी में रिहायशी योजना के नाम पर 11.11 करोड़ की धोखाधड़ी, बिना पूरा भुगतान कराए जारी करवाए पट्टे
3. पंचायत चुनाव: जयपुर की 212 ग्राम पंचायतों में मतदान
जिले की 212 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए शनिवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। दोपहर एक बजे तक 43.84 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई। सरपंच पद के लिए 1525 प्रत्याशी मैदान में हैं। मतदान के बाद पंचायत मुख्यालयों पर मतगणना होनी है और देर रात तक नतीजे आने की संभावना है।
पंचायत चुनाव: जयपुर की 212 ग्राम पंचायतों में मतदान जारी, दोपहर तक 43.84 फीसदी वोटिंग
4. जयपुर-अजमेर हाईवे के पास सोलर प्लांट में भीषण आग
दूदू नगरपालिका क्षेत्र में ग्रुप एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड की सोलर कंपनी की प्रोडक्शन यूनिट फेस-टू में शुक्रवार शाम आग लग गई। आग की लपटें करीब एक किलोमीटर दूर तक दिखाई दीं। कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। शुरुआती तौर पर आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
राजस्थान न्यूज: जयपुर-अजमेर हाईवे के पास सोलर प्लांट में आग, एक किमी दूर तक दिखीं लपटें
5. जयपुर एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल: उड़ानों के विकल्प बढ़ेंगे
जयपुर एयरपोर्ट पर रविवार से विंटर शेड्यूल लागू होगा। करीब 72 फ्लाइट के संचालन की तैयारी है। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और जोधपुर के लिए उड़ानों के विकल्प मिलेंगे। दुबई जाने वाली दोनों उड़ानों के समय में बदलाव होगा, जबकि जयपुर-बैंकॉक फ्लाइट 17 नवंबर से दोबारा शुरू होने की संभावना है।
जयपुर एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल लागू, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों के लिए बढ़ेंगे उड़ानों के विकल्प