{"_id":"5a8bde1b4f1c1b78028b55ac","slug":"rajasthan-laden-was-the-mastermind-of-axis-bank-robbery-attempt-in-jaipur-total-15-arrest","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पुलिस के हत्थे चढ़ा लादेन, रची थी देश की सबसे बड़ी बैंक डकैती के लिए साजिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस के हत्थे चढ़ा लादेन, रची थी देश की सबसे बड़ी बैंक डकैती के लिए साजिश
Tue, 20 Feb 2018 03:56 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 20 Feb 2018 03:56 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
बैंक डकैती का मास्टरमाइंड लादेन विश्नोई उर्फ हनुमान
- फोटो : Vishnu Sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देश की सबसे बड़ी बैंक डकैती के लिए साजिश रचने वाला मास्टर माइंड आखिर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने राजधानी जयपुर में एक्सेस बैंक की चेस्ट ब्रांच में डकैती डालने का प्रयास करने वाली गैंग के मुख्य आरोपी लादेन उर्फ हनुमान विश्नोई को गिरफ्तार कर लिया है। वह पिछले करीब दो सप्ताह से पुलिस को चकमा दे रहा था। पुलिस डकैती के प्रयास की इस वारदात में शामिल अब तक 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
देर रात छिपकर छत्तीसगढ़ भागने की फिराक में था
2 of 5
एक्सिस बैंक डकैती केस में गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : Vishnu Sharma
जयपुर के एडिशनल पुलिस कमिश्नर प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी हनुमान उर्फ लादेन विश्नोई मूल रुप से जोधपुर का रहने वाला है। उसने अपने साथी प्रमोद विश्नोई के साथ मिलकर जयपुर के सी-स्कीम स्थित एक्सिस बैंक की चेस्ट ब्रांच में डकैती की साजिश रची थी। एडिशनल डीसीपी साउथ मनोज चौधरी के निर्देशन में पुलिस टीम ने श्याम नगर इलाके में लादेन को धरदबोचा। इसके साथ ही पुलिस ने भट्टा बस्ती इलाके से हबीब को भी गिरफ्तार किया है। हबीब पर आरोप है कि उसने पैसों के लालच में अपने मोबाइल फोन से बैंक और आसपास के इलाके की रिकॉर्डिंग कर आरोपियों को सौंपी थी।
जोधपुर, जैसलमेर व जयपुर तथा पंजाब से पकड़े गए ये बदमाश
3 of 5
सीसीटीवी तस्वीरें
- फोटो : File photo
एडिशनल डीसीपी मनोज चौधरी ने बताया कि अशोक नगर थाने के सबइंस्पेक्टर कृष्ण कुमार के नेतृत्व में एक टीम मोहाली,पंजाब भेजी गई थीं। इस टीम ने मोहाली पुलिस के सहयोग से पांच बदमाशों को कल गिरफ्तार किया था। उन्हें लेकर पुलिस टीम आज जयपुर पहुंची। इनमें जोधपुर निवासी संदीप विश्नोई, किशोर नायक, लखन शर्मा और फरीदाबाद उत्तरप्रदेश निवासी रवि उर्फ रविंद्र और राजकुमार है। इनमें पकड़े गए एक बदमाश रवि के पास पुलिस को करीब 1 करोड़ 5 लाख रुपये की पुरानी करेंसी और लग्जरी कार बरामद की है। इसी तरह जोधपुर और जैसलमेर से भी आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
एएसआई पर भी गैंग की मदद का आरोप, पकड़ा गया
4 of 5
एक्सिस बैंक
- फोटो : FILE PHOTO
बताया जा रहा है कि मोहाली पुलिस में तैनात एक एएसआई की मदद से यह गैंग 1 करोड़ 5 लाख रुपए की पुरानी करेंसी को 30 लाख रुपए में बदलवाने की फिराक में थी, लेकिन इससे पहले ही पांचों बदमाश पुलिस गिरफ्त में आ गए। इसके अलावा मोहाली पुलिस ने एएसआई को भी गिरफ्त में लिया है। लादेन ने ही प्रमोद के मार्फत वारदात के लिए गैंग में युवकों को रुपयों का लालच देकर शामिल करने का काम सौंपा था।
विज्ञापन
इस पुलिस कांस्टेबल की एक गोली से टली थी सबसे बड़ी डकैती
5 of 5
सीताराम
गौरतलब है कि 5 फरवरी की देर रात ढाई बजे जोधपुर और पाली के 13 से ज्यादा नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने राजस्थान की राजधानी जयपुर के सी-स्कीम में स्थित एक्सिस बैंक की चेस्ट ब्रांच में डकैती डाली थी। बदमाशों ने बैंक के गार्ड प्रमोद को बंधक बनाकर मारपीट की थी। इस चेस्ट में करीब 925 करोड़ रुपए रखे थे। बदमाशों ने इस रकम को लूटने का प्रयास किया था, लेकिन बैंक में निगरानी ड्यूटी पर तैनात जयपुर पुलिस के कांस्टेबल सीताराम को इसकी भनक लग गई। उसने तत्काल अपनी रायफल से एक गोली चला दी। इससे डकैतों में हड़कंप मच गया। वे खाली हाथ ही भाग निकले।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।